विद्यालयों में व्यवस्था देख खुश हो गए मतदान कर्मी

सरकारी विद्यालयों में व्यवस्था चाक-चौबंद देखकर मतदान कर्मी खुश हो गए। विद्यालयों में कायाकल्प योजना के तहत विकास कार्य कराए गए हैं। शौचालयों से लेकर पेयजल व्यवस्था नए रंग-रूप में नजर आई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 11:39 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 11:39 PM (IST)
विद्यालयों में व्यवस्था देख खुश हो गए मतदान कर्मी
विद्यालयों में व्यवस्था देख खुश हो गए मतदान कर्मी

मुजफ्फरनगर, जागरण टीम। सरकारी विद्यालयों में व्यवस्था चाक-चौबंद देखकर मतदान कर्मी खुश हो गए। विद्यालयों में कायाकल्प योजना के तहत विकास कार्य कराए गए हैं। शौचालयों से लेकर पेयजल व्यवस्था नए रंग-रूप में नजर आई। अधिकारियों ने एक-एक बूथ पर बिजली, पंखा संबंधित पूछताछ की है। बूथों पर पहुंचने के बाद कर्मचारियों ने सेल्फी लेकर काम प्रारंभ किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद आखिरी किस्त को प्राइमरी विद्यालयों में लगवाया है। विद्यालयों में कायाकल्प योजना के तहत पेयजल के लिए वाश बेसिन, शौचालय, दिव्यांगों के लिए रैंप बनवाए हैं। इसके साथ ही टाइल्स लगाकर पुनर्निर्माण किया गया है। विद्युत निगम को प्रत्येक विद्यालय में आपूर्ति के निर्देश दिए गए। पोलिग बूथों पर व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए ब्लाक अधिकारी लगातार दौड़ लगाते रहे। रविवार देर शाम को प्राथमिक विद्यालयों, ग्राम पंचायत घर में बने बूथों पर कर्मचारी पहुंचे तो व्यवस्था देखकर गदगद हो गए। बिजली, पानी के साथ साफ वातावरण मिला। बीडीओ पवन कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि प्रत्येक पोलिग बूथ पर पोलिग पार्टियों के पहुंचने के बाद व्यवस्था की पड़ताल कराई गई है। अधिकांश बूथों पर व्यवस्था दुरुस्त मिली है। कई केंद्र ऐसे सामने आए हैं, जहां पोलिग पार्टियों ने पहुंचने के बाद सेल्फी ली है। कुछ केंद्रों पर महिला कर्मी अपने बच्चों के साथ ड्यूटी पर पहुंची हैं। आज बंद रहेंगे शहर और देहात के बाजार

जासं, मुजफ्फरनगर : जिले में मतदान के चलते सोमवार को बाजार बंद रहेंगे। शहर और कस्बों की सभी दुकानें बंद रहेंगी। दरअसल पुलिस-प्रशासन के चुनाव में व्यस्त होने के चलते यदि बाजार में कोई अप्रिय घटना हो जाती है तो नियंत्रित करना कठिन हो जाएगा। इसे देखते हुए बाजार को बंद रखने के आदेश हैं। सहायक श्रमायुक्त प्रतिभा तिवारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर मतदान दिवस पर व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने के आदेश प्राप्त हुए हैं।

chat bot
आपका साथी