पुलिस की सख्ती बरकरार, उल्टे पांव भागे लोग

लाकडाउन के बाद भी बिना वजह घर से निकल रहे लोगों को पुलिस सबक सिखा रही है। बावजूद लोग सुधरने को तैयार नहीं है। स्थिति यह है कि बाजार बंद होने के बाद भी लोग सड़कों पर निकल रहे हैं। ऐसे में पुलिस लगातार सख्ती कर रही है। शहर के तीनों थानों की पुलिस ने कई स्थानों पर बैरियर लगाकर लोगों के चालान काटे। इतना ही नहीं कई स्थानों पर पुलिस को देखकर लोग उल्टे पांव दौड़ पड़े।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 12:13 AM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 12:13 AM (IST)
पुलिस की सख्ती बरकरार, उल्टे पांव भागे लोग
पुलिस की सख्ती बरकरार, उल्टे पांव भागे लोग

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। लाकडाउन के बाद भी बिना वजह घर से निकल रहे लोगों को पुलिस सबक सिखा रही है। बावजूद लोग सुधरने को तैयार नहीं है। स्थिति यह है कि बाजार बंद होने के बाद भी लोग सड़कों पर निकल रहे हैं। ऐसे में पुलिस लगातार सख्ती कर रही है। शहर के तीनों थानों की पुलिस ने कई स्थानों पर बैरियर लगाकर लोगों के चालान काटे। इतना ही नहीं कई स्थानों पर पुलिस को देखकर लोग उल्टे पांव दौड़ पड़े।

जिले में कोरोना संक्रमण के कारण लागू लाकडाउन का पालन कराने के लिए सरकारी मशीनरी हर संभव प्रयास कर रही है। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी लगातार लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहे हैं, लेकिन लोग सुधरने को तैयार नहीं हैं। कुछ लोग मेडिकल इमरजेंसी के चलते घर से मजबूरी में निकल रहे हैं तो कुछ बिना वजह सड़क पर निकल रहे हैं। लाकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस लगातार सख्ती कर रही है। एसएसपी अभिषेक यादव मातहतों समेत सड़क पर उतरकर लाकडाउन का पालन कराने में जुटे हैं। बुधवार को एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, सीओ सिटी कुलदीप कुमार और शहर कोतवाल योगेश शर्मा ने फोर्स के साथ शिव चौक पर सघन चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान वहां से गुजरने वाले हर व्यक्ति ने घर से निकलने का कारण पूछा गया। जो लोग मेडिकल इमरजेंसी के चलते घर से निकले उन्हें जाने दिया गया। इसके अलावा जो लोग घर से निकलने का कारण नहीं बता सके उनके चालान किए गए। इसके अलावा सिविल लाइन इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह और नई मंडी कोतवाल अनिल कपरवान ने नई मंडी, जानसठ रोड, भोपा रोड, सदर बाजार, मालवीय चौक, द्वारिकपुरी मोड़ समेत शहर के मुख्य चौराहों पर चेकिग अभियान चलाया। इतना ही नहीं पुलिस की सख्ती को देखकर कुछ लोग उल्टे पांव वापस भाग गए।

chat bot
आपका साथी