पुलिस ने चलाया चेकिग अभियान, काटे चालान

पुलिस ने जानसठ कस्बे के मुख्य बाजार में चेकिग अभियान चलाकर दर्जनों वाहनों के चालान काटे। पुलिस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा रहा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Aug 2021 06:30 PM (IST) Updated:Wed, 18 Aug 2021 06:30 PM (IST)
पुलिस ने चलाया चेकिग अभियान, काटे चालान
पुलिस ने चलाया चेकिग अभियान, काटे चालान

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। पुलिस ने जानसठ कस्बे के मुख्य बाजार में चेकिग अभियान चलाकर दर्जनों वाहनों के चालान काटे। पुलिस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा रहा।

बुधवार की सुबह सीओ शकील अहमद व इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने जबरदस्त चेकिग अभियान चलाया। तहसील पर पानीपत-खटीमा मार्ग व मुख्य बाजार में चलने वाले इस चेकिग अभियान के कारण दुपहिया वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। वे चेकिग से बचने के लिए दूसरे रास्तों से जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने एक बाइक पर तीन लोगों के घूमने व बिना हेलमेट के चलने वाले दुपहिया वाहन चालकों को जमकर हड़काया। इस दौरान दर्जनों वाहनों के चालान काटे गए। पुलिस की कार्रवाई के चलते बाजार में हड़कंप मचा रहा। - - - - कस्बे को नशे से मुक्ति दिलाने की कवायद

संवाद सूत्र, पुरकाजी : कस्बे को नशे से मुक्ति दिलाने को लेकर चेयरमैन ने पुलिस को पत्र लिखा है।

चेयरमैन जहीर फारूकी ने बताया कि पुलिस को पत्र के माध्यम से जानकारी देकर बताया कि कस्बे में कुछ चाय की दुकानों पर नशे का सामान बिक रहा है। कुछ युवक चलते-फिरते भी नशे के सामान की सप्लाई करते हैं। इसमें सबसे ज्यादा स्मैक की बिक्री का पता चल रहा है। कस्बे में इस तरह का सामान बिकने से बच्चों से लेकर युवाओं तक सभी नशे के आदी हो रहे हैं। कुछ लोगों ने जानकारी दी है कि थाने के पीछे खाईखेड़ी मार्ग पर जर्जर पड़ी दुकानों में बच्चे ड्रग्स का सेवन करते हैं। प्रभारी निरीक्षक एचएन सिंह ने कस्बा इंचार्ज सुरेंद्र राव को मामले में आरोपितों पर कार्रवाई करने को कहा है। पुलिस नशीले पदार्थ बेचने वालों की तलाश में जुटी है।

chat bot
आपका साथी