आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस

शुकतीर्थ स्थित गौड़ीय मठ के संचालक शक्तिभूषण ने गांधी कालोनी निवासी विकास पंवार और उसके साथी संजीव संगम के खिलाफ भोपा थाने में रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इस प्रकरण में पीड़ितों ने पुलिस को सबूत भी सौंपे थे। आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। गिरफ्तारी न होने पर आरोपित धमकी दे रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 11:21 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 11:21 PM (IST)
आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस
आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। शुकतीर्थ स्थित गौड़ीय मठ के संचालक शक्तिभूषण ने गांधी कालोनी निवासी विकास पंवार और उसके साथी संजीव संगम के खिलाफ भोपा थाने में रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इस प्रकरण में पीड़ितों ने पुलिस को सबूत भी सौंपे थे। आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। गिरफ्तारी न होने पर आरोपित धमकी दे रहे हैं। पीड़ितों को जान का खतरा बना हुआ है। पीड़ितों ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना-पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

युवती अगवा करने का आरोप

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र के सीकरी गांव निवासी व्यक्ति ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि पड़ोस का युवक उसकी बेटी पर बुरी नजर रखता था। बीते 12 अक्टूबर की सुबह स्वजन जागे तो बेटी को लापता पाया। ग्रामीणों ने बताया कि बेटी को गांव का युवक बाइक से ले जा रहा था। आरोपित के स्वजन से बातचीत की गयी तो उन्होंने बेटी को वापस करने का आश्वासन दिया। चार दिन बाद पिता ने भोपा थाने में तहरीर दी। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा है। प्रभारी निरीक्षक सुभाष बाबू अत्री ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अवैध निर्माण का आरोप, जांच के आदेश

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। खतौली के जावन गांव में खाद के गड्ढों की भूमि पर लेखपाल और ग्रामीण की मिलीभगत से अवैध निर्माण किया जा रहा है। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने राजस्व विभाग को पुन: जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

जंधेड़ी जाटान के मजरे जावन में खसरा नंबर-353 में खाद के गड्ढे दर्ज हैं, जिस पर ग्रामीण मनोज कुमार ने अवैध कब्जा कर रखा है। ये लोग यहां पर अवैध रूप से मकान निर्माण कर रहे हैं। लेखपाल से शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित का कहना है कि शिकायत करने पर उसे धमकी दी जा रही है। मामले को दबाने के नाम पर लेखपाल पर अवैध उगाही के आरोप लगाए हैं। एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने एसडीएम और राजस्व विभाग को पुन: निष्पक्ष जांच करने के आदेश दिए हैं।

chat bot
आपका साथी