फूलन देवी की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर रार

विकासशील इंसान पार्टी के सहारनपुर मंडल के कार्यकर्ताओं की अगुवाई में रविवार को वीरांगना फूलन देवी का शहादत दिवस मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने फूलनदेवी की प्रतिमा शहर में स्थापित करने का प्रयास किया लेकिन प्रशासन ने अनुमति नहीं दी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 12:16 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 12:16 AM (IST)
फूलन देवी की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर रार
फूलन देवी की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर रार

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। विकासशील इंसान पार्टी के सहारनपुर मंडल के कार्यकर्ताओं की अगुवाई में रविवार को वीरांगना फूलन देवी का शहादत दिवस मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने फूलनदेवी की प्रतिमा शहर में स्थापित करने का प्रयास किया, लेकिन प्रशासन ने अनुमति नहीं दी।

इस अवसर पर हुई बैठक में नरेश कश्यप व मुख्य अतिथि देवेंद्र कुमार ने कहा कि देश की महिलाओं को फूलन देवी जैसा बनना चाहिए। पुलिस ने फूलन देवी की प्रतिमा स्थापित करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान मोहन प्रजापति, क्रांतिकारी शालू सैनी व सुशील आदि ने भी विचार रखे। सोमपाल कश्यप, संजय कश्यप, सोनू कश्यप व सुरेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।

- - - - - - - - - - - - - - चित्तौड़ा में फौजी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने पर तनाव

खतौली : थाना क्षेत्र के चित्तौड़ा में शरारती तत्वों ने फौजी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी, जिससे गांव में तनाव है। स्वजन और ग्रामीणों ने रोष व्यक्त किया है। चित्तौड़ा गांव निवासी अनित ने बताया कि उनके भाई अनगपाल सिंह राणा भारतीय सेना में थे। वर्ष 2016 में मेरठ में उनकी हृदयाघात से मौत हो गई थी। उनकी स्मृति में स्मारक बनवाकर प्रतिमा लगवाई गई थी। रविवार को दोपहर में शरारती तत्वों ने फौजी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। आरोप है कि जब वह नलकूप पर पहुंचा तो गांव के दो युवकों को प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर भागते देखा। पमनावली चौकी पर आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने गांव का दौरा कर मामले की जांच-कार्रवाई व प्रतिमा लगवाने में सहयोग का भरोसा दिया है। - - - - -

chat bot
आपका साथी