पुलिस ने दिनभर चलाया चेकिग अभियान

जानसठ पुलिस ने दिनभर चेकिग अभियान चलाकर बिना मास्क चलने वालों के चालान काटे। पुलिस की कार्रवाई से बाजार में हडकंप मचा रहा। शुक्रवार सुबह से ही मुख्य बाजार व पानीपत खटीमा मार्ग पर इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने पुलिस को साथ लेकर चेकिग अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 11:59 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 11:59 PM (IST)
पुलिस ने दिनभर चलाया चेकिग अभियान
पुलिस ने दिनभर चलाया चेकिग अभियान

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। जानसठ पुलिस ने दिनभर चेकिग अभियान चलाकर बिना मास्क चलने वालों के चालान काटे। पुलिस की कार्रवाई से बाजार में हडकंप मचा रहा। शुक्रवार सुबह से ही मुख्य बाजार व पानीपत खटीमा मार्ग पर इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने पुलिस को साथ लेकर चेकिग अभियान चलाया। दिनभर चले चेकिग में सैकडों लोगों के बिना मास्क के चलने पर चालान काटे गए। हालांकि, अभी यह चालान केवल सौ रुपये का ही काटा जा रहा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि शुक्रवार की रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक लाकडाउन रहेगा। इस दौरान केवल स्वास्थ्य से संबंधित सेवाओं को ही संचालित किया जाएगा। फैक्ट्री आदि में जाने के लिए लोग अपने पास का उपयोग करेंगे। आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही पर कोई रोक नहीं होगी। यदि इस दौरान कोई अनावश्यक रूप से घूमता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बगैर मास्क घूमने वालों पर सख्ती, दर्जनों पर जुर्माना

मोरना। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने बगैर मास्क के घूमने वालों पर सख्ती करनी शुरू कर दी है। शुक्रवार को पुलिस टीम ने क्षेत्र में जगह-जगह चेकिग अभियान चलाकर बगैर मास्क के मिले दर्जनों बाइक सवारों पर जुर्माना किया। वहीं, शनिवार व रविवार के लाकडाउन के चलते ग्रामीणों ने जरूरत के सामान की खरीदारी की।

देशभर में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है, बावजूद इसके लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं। बाजारों में लोगों की भीड़ नजर आ रही है। बगैर मास्क के लोग सड़कों पर घूम रहे हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने बगैर मास्क के घूमने वालों पर सख्ती करनी शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर शुक्रवार को पुलिस चार टीम ने भोपा गंग नहर, मोरना, भोकरहेड़ी, सीकरी आदि जगहों पर चेकिग अभियान चलाकर बगैर मास्क के मिले दर्जनों बाइक सवारों पर जुर्माना किया। वही, ककरौली थानाध्यक्ष मुकेश सोलंकी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बेहड़ा सादात व ककरौली चौराहे पर चेकिग अभियान चलाकर बगैर मास्क के मिलने वाले कई बाइक सवारों पर जुर्माना किया।

chat bot
आपका साथी