दो शातिर जेब कतरे गिरफ्तार, बिजनौर निवासी के उड़ाए थे 80 हजार

खतौली क्षेत्र में पुलिस ने सूचना के आधार पर चीतल कट के निकट से दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मेरठ निवासी दोनों आरोपित शातिर जेब कतरे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 11:43 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 11:43 PM (IST)
दो शातिर जेब कतरे गिरफ्तार, बिजनौर निवासी के उड़ाए थे 80 हजार
दो शातिर जेब कतरे गिरफ्तार, बिजनौर निवासी के उड़ाए थे 80 हजार

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। खतौली क्षेत्र में पुलिस ने सूचना के आधार पर चीतल कट के निकट से दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मेरठ निवासी दोनों आरोपित शातिर जेब कतरे हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपितों ने पूछताछ में अपने नाम शबरान पुत्र लियाकत, इब्राहिम पुत्र मोगली निवासी तारापुरी, थाना लिसाड़ी गेट मेरठ बताए। दोनों बदमाशों ने गत दिनों भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिमी सुखविद्र सोम के कार्यक्रम के दौरान बिजनौर के हीमपुरदीपा थाना क्षेत्र के गांव रोनिया निवासी प्रभात यादव की जेब से 80 हजार रुपये की नगदी चोरी की थी। दोनों शातिर जेब कतरे हैं। जिनके खिलाफ आ‌र्म्स एक्ट में तीन मुकदमे पंजीकृत हैं। दोनों के कब्जे से तमंचा और चोरी किए रूपये बरामद किए गए हैं।

--

कार और तमंचे के साथ पकड़ा

खतौली: पुलिस ने शुक्रवार रात्रि चीतल कट के पास से रितिक नाम के युवक को पकड़ लिया। उसके कब्जे से एक कार और तमंचा बरामद की गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा है।

- - - - आरोपित गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: सिविल लाइन थानाक्षेत्र के नुमाइश कैंप कालोनी में सोमवार रात के समय विवाद के चलते प्रेमपुरी निवासी राहुल को उसके साथी ने गोली मार दी थी। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया था। सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने आरोपित सन्नी शर्मा निवासी गऊशाला रोड को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। शव मिलने से सनसनी

मुजफ्फरनगर: नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर शेरनगर नई बस्ती में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

chat bot
आपका साथी