श्याम सिंह हत्याकांड का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

पुलिस ने गांव भलवा निवासी श्याम सिंह हत्याकांड का राजफाश कर दिया है। पुलिस ने चार हत्यारोपितों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। तीन अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 11:27 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 11:27 PM (IST)
श्याम सिंह हत्याकांड का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
श्याम सिंह हत्याकांड का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। पुलिस ने गांव भलवा निवासी श्याम सिंह हत्याकांड का राजफाश कर दिया है। पुलिस ने चार हत्यारोपितों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। तीन अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।

गत 21 जुलाई को गला रेतकर श्याम सिंह की हत्या कर दी गई थी। मृतक भाजपा के बूथ अध्यक्ष सुशील कुमार के पिता थे। हत्या के अगले दिन ग्रामीणों व हिदू संगठनों ने खतौली-जानसठ मार्ग पर शव जाम लगा दिया था। बाद में राज्यमंत्री कपिल देव के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोला था। शुक्रवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने भी भलवा गांव में पहुंचकर पीडि़त परिवार को सांत्वना दी थी। शनिवार को सीओ शकील अहमद ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था और आए दिन लोगों से गाली-गलौज करता था। इसके कारण गांव की कुछ लोगों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित आस मोहम्मद पुत्र वजीर, शकील पुत्र इसराईल, उमर खान उर्फ सुक्का पुत्र निसार अहमद, जुल्फुक्कार पुत्र इस्तखार निवासीगण भलवा को गिरफ्तार कर लिया। उन्हे जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि तीन आरोपित अभी फरार हैं। शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। - - -

करंट लगने से युवक की मौत

रतनपुरी: गांव डबल निवासी प्रियांशु पुत्र नरेश शर्मा शनिवार को मशीन से पशुओं का चारा काट रहा था। जैसे ही उसने बिजली का तार जोड़कर मोटर चलाने का प्रयास किया तो तभी उसे करंट लग गया और वह गिर पड़ा। स्वजन उसे उसे लेकर खतौली के नर्सिग होम पहुंचे। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। प्रियांशु तीन बहनों का इकलौता भाई था तथा कक्षा 9 का छात्र था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

chat bot
आपका साथी