हमले के मुख्य आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

छपार में घर में घुसकर धारधार हथियारों से जानलेवा हमला कर युवक को लहुलूहान करने के मुख्य आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि कई आरोपित अभी तक फरार है पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 08:23 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 08:23 PM (IST)
हमले के मुख्य आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हमले के मुख्य आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। छपार में घर में घुसकर धारधार हथियारों से जानलेवा हमला कर युवक को लहुलूहान करने के मुख्य आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि कई आरोपित अभी तक फरार है, पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया।

छपार थाना क्षेत्र के गांव दत्तियाना निवासी अभिषेक राठी की शनिवार को साइड मांगने पर गांव के ही मोबीन से कहासुनी हो गई। जिसके चलते आरोपित मोबीन अपने एक दर्जन से अधिक साथियों के साथ मिलकर अभिषेक के घर पर लाठी-डंडों व धार धार हथियारों से हमला बोल दिया और जान से मारने की नियत से लहुलूहान कर दिया। पीडित ने किसी तरह से भागकर जान बचाई। सूचना पर पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पीडित ने आधा दर्जन नामजद व कई अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। रविवार को पुलिस ने मुख्य आरोपित मोबीन को गिरफ्तार कर लिया। जबकि कई आरोपित अभी तक फरार है। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रेमप्रकाश शर्मा ने बताया कि शीघ्र ही फरार आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा। फरार वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

छपार: मारपीट करने के फरार वारंटी को पुलिस ने तेजलहेडा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया।

बसेडा चौकी प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव तेजलहेडा निवासी जोगेंद्र पुत्र जगपाल सिंह के विरुद्ध काफी समय से मारपीट करने का मामला न्यायालय में चल रहा है। न्यायालय में हाजिर न होने के कारण वारंटी होने पर रविवार को पुलिस ने आरोपित जोगेंद्र को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।

chat bot
आपका साथी