प्रधानमंत्री ने बढ़ाया भारत का गौरव: बेनीवाल

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल का जिलेभर में स्वागत हुआ। संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि सब मिलकर जनता और पार्टी हित में कार्य करेंगे। पार्टी कार्यालय पर मंत्रियों ने साम्प्रदायिक दंगों का जिक्र किया। पार्टी कार्यालय पर भारत माता की जय के नारे भी लगाए गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Sep 2020 11:31 PM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 11:31 PM (IST)
प्रधानमंत्री ने बढ़ाया भारत का गौरव: बेनीवाल
प्रधानमंत्री ने बढ़ाया भारत का गौरव: बेनीवाल

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल का जिलेभर में स्वागत हुआ। संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि सब मिलकर जनता और पार्टी हित में कार्य करेंगे। पार्टी कार्यालय पर मंत्रियों ने साम्प्रदायिक दंगों का जिक्र किया। पार्टी कार्यालय पर भारत माता की जय के नारे भी लगाए गए।

भाजपा कार्यालय पर केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान, प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री विजय कश्यप, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने स्वागत किया। जिला मंत्री वैभव त्यागी ने गणेश प्रतिमा भेंट की। जिला उपाध्यक्ष और सदर ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी ने गदा दी। मोहित बेनीवाल ने ब्लाक अध्यक्षों की बैठक भी ली, जिसमें संगठन की मजबूती पर बल दिया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसान और कृषि हित में कृषि विधेयक को लागू किया गया है। डा. संजीव बालियान ने कहा कि वर्ष 2013 दंगों के दौरान मोहित बेनीवाल की आयु काफी कम थी, लेकिन पार्टी के साथ वह मजबूती से खड़े रहे। कपिल देव अग्रवाल ने दूसरे दलों से आई लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

chat bot
आपका साथी