बाजार खुलने का बढ़े समय, दूध डेयरियां करेंगी हड़ताल

खतौली में कोविड-19 महामारी में पाबंदियां लगने से बाजार की चाल थम गई है। आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए बाजार के खुलने का समय तय किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 11:21 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 11:21 PM (IST)
बाजार खुलने का बढ़े समय, दूध डेयरियां करेंगी हड़ताल
बाजार खुलने का बढ़े समय, दूध डेयरियां करेंगी हड़ताल

मुजफ्फरननगर, जेएनएन। खतौली में कोविड-19 महामारी में पाबंदियां लगने से बाजार की चाल थम गई है। आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए बाजार के खुलने का समय तय किया गया है। सुबह-शाम दो घंटे के लिए दूध डेयरियां खुल सकती है। इसको लेकर दूध कारोबारियों का पारा चढ़ गया है। दूध डेयरी संचालकों के साथ व्यापारियों ने त्योहार के मद्देनजर थोड़ी राहत दिए जाने का पक्ष रखा है। जिससे लाकडाउन में भीड़ नहीं बढ़े और व्यापार भी प्रभावित नहीं हो सके।

कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण प्रशासन ने लाकडाउन में व्यापारियों को थोड़ी राहत दे रखी है। थोक व्यापारी सुबह साते से दोहपर 12 तक तथा फुटकर दुकानें सुबह सात से नौ बजे तक खोली जा सकती है। इनके बीच दूध डेयरियां सुबह पांच बजे से 7 खुल रही है। यही समय शाम का निर्धारित है। इससे डेयरी संचालक परेशान है। गांवों से वेंडर दूध लेकर सात बजे तक पहुंचते है, जबकि सामान्य दिनों में डेयरियों में दूध का कार्य सुबह 11 बजे तक रहता है। शुक्रवार को डेयरी संचालकों ने व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश से मिलकर समस्या के हल कराने की मांग रखी है। डेयरी संचालक के मुताबिक एसडीएम, राज्यमंत्री कपिल देव के निजी सचिव भी मामले में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके हैं। इससे गुस्साए डेयरी संचालकों ने तीन दिन हड़ताल करने का निर्णय लिया है। उधर, व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश जैन ने बताया कि डेयरी संचालक मिलने आए थे। बाजार का समय बढ़ाए जाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। त्योहार के कारण शहर के साथ देहात के ग्राहकों भी इन दिनों आमद होती है। बाजार सुबह सात से दोपहर 12 बजे खुलने का पक्ष रखा गया है।

chat bot
आपका साथी