भूकंप के झटकों से सहमे लोग

भूकंप के झटकों से नागरिक सहम गए। बड़ी संख्या में लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकलकर सड़कों पर खड़े हो गए। कुछ लोगों ने बताया कि शरीर में अचानक कंपन महसूस हुई। हालांकि भूकंप से कहीं पर जानोमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 12:10 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 12:10 AM (IST)
भूकंप के झटकों से सहमे लोग
भूकंप के झटकों से सहमे लोग

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। भूकंप के झटकों से नागरिक सहम गए। बड़ी संख्या में लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकलकर सड़कों पर खड़े हो गए। कुछ लोगों ने बताया कि शरीर में अचानक कंपन महसूस हुई। हालांकि भूकंप से कहीं पर जानोमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

बुधवार शाम को चरथावल समेत जिले के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिस समय भूकंप के झटके आए, उस समय बड़ी संख्या में लोग अपने प्रतिष्ठानों पर मौजूद रहे। दुकानों में रखे सामान में लोगों ने कंपन महसूस की। घरों से भी लोग सड़कों पर आ गए। एक-दूसरे से भूंकप के बारे में बातचीत की। इसी दौरान लोगों के फोन भी घनघना उठे। एक-दूसरे के भकूंप के बारे में जानकारी ली। हालांकि भूकंप के झटके सर्वाधिक चरथावल क्षेत्र में महसूस किए गए हैं। रात्रि तक लोग भकूंप के बारे में बातचीत करते रहे।

एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि देर शाम तक बैठक में रहे। इसके बाद इंटरनेट मीडिया पर भूंकप की सूचना शेयर होती रही। कहीं से नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

मैं अपने मेडिकल स्टोर पर बैठा हुआ था। अचानक चीजें हिलती हुई नजर आने लगीं। कुछ क्षण के लिए समझ में ही नहीं आया कि क्या हो रहा है।

- सुशील कश्यप, चरथावल

बुधवार शाम को अचानक भूकंप के झटके महसूस किए गए। स्वजन समेत घर से बाहर सड़कों पर निकल आए। अन्य लोगों को भी झटके महसूस हुए हैं।

- डा. बुद्धिमान त्यागी, चरथावल

शाम को अपने प्रतिष्ठान पर बैठा हुआ था। अचानक भूकंप के झटके महसूस किए गए। फोन पर दोस्तों व स्वजन से बातचीत की। उन्होंने भी ऐसा ही महसूस किया है।

- विकास उर्फ सोनू, चरथावल

कुछ क्षण के लिए भकूंप के हल्के झटके महसूस किए। अचानक ऐसा लगा तो चक्कर आ रहे हैं, लेकिन पलभर में स्थिति सामान्य हो गई। दूसरे लोगों को भी कुछ पल के लिए परेशानी हुई।

- रामानंद त्यागी, शिक्षक

chat bot
आपका साथी