हालात खराब हैं समझ जाओ..नियम मान नहीं रही जनता

कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। इसके इतर भीड़ और लोग समझने को तैयार नहीं है। सवाल है कि ऐसी भी क्या जरूरत है जिसके आगे लोग जान की परवाह तक नहीं कर रहे है। पुलिस और प्रशासन का ढीला रवैया भी नियम-कायदों के पालन में बाधा बना है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Sep 2020 11:46 PM (IST) Updated:Tue, 01 Sep 2020 11:46 PM (IST)
हालात खराब हैं समझ जाओ..नियम मान नहीं रही जनता
हालात खराब हैं समझ जाओ..नियम मान नहीं रही जनता

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। इसके इतर भीड़ और लोग समझने को तैयार नहीं है। सवाल है कि ऐसी भी क्या जरूरत है, जिसके आगे लोग जान की परवाह तक नहीं कर रहे है। पुलिस और प्रशासन का ढीला रवैया भी नियम-कायदों के पालन में बाधा बना है। मंगलवार को बाजारों में इस कद्र भीड़ उमड़ी कि कई जगह जाम के हालात बन गए। बाजारों में हर तीसरा व्यक्ति सावधानियों को तोड़ता दिखाई दे रहा है।

जिले में रोजाना कोरोना संक्रमण के केस सामने आ रहे है। अगस्त माह काफी भारी गुजरा है। पूरे अगस्त में एक हजार से अधिक नए पॉजिटिव मिले है। वहीं, मंगलवार को भी 89 लोगों में संक्रमण मिला है। इनमें कई अधिकारी भी शामिल हैं। मंगलवार को रूड़की रोड, गोल मार्केट, कचहरी मार्ग, भगत सिंह मार्केट, नई मंडी के बाजार, दाल मंडी, सब्जी मंडी आदि में भारी भीड़ उमड़ मिली। यहां हालात ऐसे नजर आए कि लोगों के बीच शारीरिक दूरी का पालन कहीं तक नहीं है। अधिकांश लोग बिना मास्क के बाजार में खरीदारी कर रहे है।

चालान काटे जाएं तो बने बात

पुलिस और प्रशासन लोगों को जागरूक करने को ही सावधानी समझ रहा है। खुलेआम सभी चेक प्वाइंट के सामने से लोग नियम-कायदों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। पुलिस और नगर पालिका अधिकारी सख्ती बरतें तो कुछ बात बन सकती है। बिना मास्क वालों के चालान किए जाएं और दुकानों भी निरंतर जांच होने के बाद ही नियमों का पालन हो सकेगा।

chat bot
आपका साथी