दौड़ प्रतियोगिता में चमके पायल व कान्हा

कालेज परिसर में सरस्वती वंदना के साथ तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव खेल प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रबंध कमेटी की ओर से फीता काटकर कार्यक्रम की शुरूआत कराई गई। विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Oct 2019 06:29 PM (IST) Updated:Wed, 23 Oct 2019 06:29 PM (IST)
दौड़ प्रतियोगिता में चमके पायल व कान्हा
दौड़ प्रतियोगिता में चमके पायल व कान्हा

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। राजकुमार जनता इंटर कॉलेज, फलौदा में बुधवार को तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन में तनीषा त्यागी, सृष्टि त्यागी व प्रिया शर्मा ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत गाया। प्रबंध समिति उपाध्यक्ष भोपाल त्यागी, उप प्रबंधक नवीन त्यागी के अलावा समिति के सदस्यों राधेलाल त्यागी, योगेश कुमार, डॉ. विनोद त्यागी, सुरेश चंद त्यागी,राजपाल त्यागी, अशोक त्यागी, जयेंद्र त्यागी आदि ने सामूहिक रूप से फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले दिन सौ मीटर दौड़ की सीनियर वर्ग में पायल, अंशिका व अंतिमा तथा जूनियर वर्ग में अशोक, मासूम, प्रशांत शेखर, कान्हा, अपूर्वा, नंदनी आदि ने भाग लिया। सीनियर वर्ग में अंशिका तथा जूनियर वर्ग में कान्हा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अशोक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दो सौ मीटर दौड़ के सीनियर वर्ग में अरशद अली प्रथम, आशीष कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी व वॉलीबॉल में कक्षा नौ, दस, 11 व 12 के बच्चों के बीच मैच खेले गए। दोनों खेलों का फाइनल 25 अक्टूबर को खेला जाएगा। मुकेश त्यागी, मनोज त्यागी व बृज भूषण त्यागी संयोजक रहे। प्रधानाचार्य विजय त्यागी, अर्चना त्यागी, रजनी त्यागी, रुपेश कुमारी, आकांक्षा त्यागी, पूजा, भूपेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी