असाधारण हो रही मौतों से ग्रामीणों में दहशत

जानसठ कस्बे में हो रही असाधारण मौतों से लोगों में दहशत का माहौला है। इन मौतों में अधिकतर वृद्ध लोग शामिल हैं। तीन दिनों में दर्जनों लोग मौत का शिकार हो चुके हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Apr 2021 12:10 AM (IST) Updated:Sat, 24 Apr 2021 12:10 AM (IST)
असाधारण हो रही मौतों से ग्रामीणों में दहशत
असाधारण हो रही मौतों से ग्रामीणों में दहशत

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। जानसठ कस्बे में हो रही असाधारण मौतों से लोगों में दहशत का माहौला है। इन मौतों में अधिकतर वृद्ध लोग शामिल हैं। तीन दिनों में दर्जनों लोग मौत का शिकार हो चुके हैं।

कस्बे में तीन दिनों में कई लोग असमय ही मौत का शिकार होने के कारण कस्बे में दहशत का माहौल बना हुआ है। लोग भय के कारण अपने घरों से निकलने से कतरा रहे है। आसपास देहात का भी यही हाल है। गांव तिसंग में भी गत कई दिनों में बहुत लोग मौत का शिकार हो गए हैं। क्षेत्र में बुखार ने भी पूरी तरह से पैर पसार लिए हैं। सरकारी अस्पताल की ओपीडी बंद होने के कारण लोग प्राइवेट डाक्टरों की ओर रुख कर रहे हैं। कस्बे के एक नर्सिंग होम के डाक्टर ने बताया कि हर दूसरा मरीज बुखार का आ रहा है, जिसमें कोविड के लक्षण दिखाई देते हैं। ऐसे मरीजों को यदि वह कोविड की जांच के लिए कहते हैं तो वह बिना कुछ बोले घर पर ही इलाज करने के लिए कहकर चले जाते हैं। उन्होंने बताया कि यदि कोरोना की जांच का दायरा बढ़ाया जाए तो स्थिति बहुत खराब निकलेगी। सपा नगर अध्यक्ष के पिता का निधन

शाहपुर। कस्बे के समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष शाहिद कुरैशी के पिता का दोपहर के समय अचानक से तबियत बिगड़ने से उपचार को ले जाते समय निधन हो गया। जिसके चलते कस्बे में शोक व्याप्त हो गया।और लोगो ने शोक प्रकट कर सात्वना दी।

कस्बे के जाने माने आढ़ती तथा समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष शाहिद कुरैशी के पिता मेहरबान कुरैशी दोपहर के समय घर पर थे। इसी बीच उनकी अचानक से तबीयत बिगड़ने लगी और सास में दिक्कत होने लगी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां से जिला अस्पताल ले जाने के बाद उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना पर कस्बे वह देहात में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम लाल उर्फ बच्ची सैनी समेत समाजवादी पार्टी के नेताओं ने शोक प्रकट कर उनके निधन पर सात्वना दी।

chat bot
आपका साथी