डिवाइन हास्पिटल में आधी रात खत्म हो गई आक्सीजन, मचा हंगामा

डिवाइन हास्पिटल में आधी रात आक्सीजन खत्म होने की खबर पर हंगामा मच गया। हास्पिटल प्रशासन की ओर से आगाह किया गया कि आक्सीजन कम है इसलिए या तो मरीज को रेफर करा लें अन्यथा सिलेंडर का इंतजाम करें। आनन-फानन में तीमारदारों ने सिलेंडर का इंतजाम कर चार घंटे की आक्सीजन का बैकअप दिया तो मरीजों को सांस आयी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 11:40 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 11:40 PM (IST)
डिवाइन हास्पिटल में आधी रात खत्म हो गई आक्सीजन, मचा हंगामा
डिवाइन हास्पिटल में आधी रात खत्म हो गई आक्सीजन, मचा हंगामा

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। डिवाइन हास्पिटल में आधी रात आक्सीजन खत्म होने की खबर पर हंगामा मच गया। हास्पिटल प्रशासन की ओर से आगाह किया गया कि आक्सीजन कम है, इसलिए या तो मरीज को रेफर करा लें अन्यथा सिलेंडर का इंतजाम करें। आनन-फानन में तीमारदारों ने सिलेंडर का इंतजाम कर चार घंटे की आक्सीजन का बैकअप दिया तो मरीजों को सांस आयी।

स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के बाद रुड़की रोड स्थित डिवाइन हास्पिटल में कोविड-19 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। हास्पिटल प्रशासन के अनुसार उनके पास आक्सीजन के 90 सिलेंडर हैं, जिनमें से 50 सिलेंडर आक्सीजन आपूर्ति में हर समय लगे रहते हैं। इनके माध्यम से आइसीयू में भर्ती पांच सहित इमरजेंसी में उपचार पा रहे 35 मरीजों को आक्सीजन मिलती है। बताया कि प्रतिदिन उन्हें 40 से 50 सिलेंडर आक्सीजन की आवश्यकता होती है, लेकिन उपलब्धता केवल 30-35 सिलेंडर प्रतिदिन की है। रविवार को आवश्यकता अनुसार आक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता न होने के कारण सोमवार सुबह आठ बजे तक की ही आक्सीजन हास्पिटल में बची थी। रात के करीब 2.30 बजे हास्पिटल प्रशासन की ओर से मरीजों के तीमारदारों को फोन बर बताया गया कि आक्सीजन खत्म होने वाली है। बेहतर है कि सभी लोग अपने मरीजों को अन्य कोविड सेंटर रेफर करा लें। हास्पिटल प्रशासन की इस सूचना से तीमारदारों में हड़कंप मच गया। अस्पताल में हाहाकार की स्थिति पैदा हो गई। तीमारदारों ने मरीजों को रेफर कराकर ले जाने से इन्कार किया तो हास्पिटल की ओर से उन्हें आक्सीजन सिलेंडर का इंतजाम करने को कहा गया। हालात की गंभीरता भांप तीमारदारों ने अपने स्तर से आक्सीजन सिलेंडर का इंतजाम किया तो मरीजों को सांस आई। भाजपा जिलाध्यक्ष ने उपलब्ध कराई आक्सीजन

आधी रात आक्सीजन के लिए हाहाकार मचने की जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला को हुई तो उन्होंने तुरंत ही जिला प्रशासन को इस संबंध में अलर्ट किया। आधी रात में ही जिला प्रशासन अलर्ट हो गया। सुबह होते ही हास्पिटल को उसके कोटे की आक्सीजन उपलब्ध कराई गई। सेामवार को डीएम ने भी हास्पिटल का दौरा कर हालात जाने। इन्होंने कहा..

हास्पिटल में सुबह आठ बजे तक का बैकअप था, लेकिन रात में कुछ मरीजों की हालत अधिक क्रिटिकल होने के कारण उन्हें आइसीयू में शिफ्ट कर अधिक आक्सीजन पर रखना पड़ा, जिससे आक्सीजन की किल्लत महसूस हुई।

- डा. नौशाद, निदेशक डिवाइन हास्पिटल

chat bot
आपका साथी