कालाबाजारी की शिकायत पर पकड़े आक्सीजन सिलेंडर

आक्सीजन सिलेंडरों की कालाबाजारी की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस ने सरकुलर रोड से तीन लोगों को दबोच लिया। पुलिस ने टाटा मैजिक में लदे 31 आक्सीजन सिलेंडर भी कब्जे में लिए हैं। हालांकि पकड़े गए युवकों का कहना है कि उक्त आक्सीजन सिलेंडर अलग-अलग अस्पतालों में जाने थे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 11:39 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 11:39 PM (IST)
कालाबाजारी की शिकायत पर पकड़े आक्सीजन सिलेंडर
कालाबाजारी की शिकायत पर पकड़े आक्सीजन सिलेंडर

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। आक्सीजन सिलेंडरों की कालाबाजारी की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस ने सरकुलर रोड से तीन लोगों को दबोच लिया। पुलिस ने टाटा मैजिक में लदे 31 आक्सीजन सिलेंडर भी कब्जे में लिए हैं। हालांकि पकड़े गए युवकों का कहना है कि उक्त आक्सीजन सिलेंडर अलग-अलग अस्पतालों में जाने थे।

शनिवार को दोपहर बाद पुलिस को सूचना मिली की सरकुलर रोड पर कुछ लोग आक्सीजन के सिलेंडरों की कालाबाजारी कर रहे हैं। सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और सरकुलर रोड पर निर्वाल हास्पिटल के पास टाटा मैजिक समेत उसमे सवार तीन युवकों को दबोच लिया। टाटा मैजिक में 31 आक्सीजन सिलेंडर लदे हुए थे। पूछताछ में युवकों ने बताया कि उक्त सिलेंडर वह बाबा गैस एजेंसी से लाए हैं और अलग-अलग अस्पतालों में सिलेंडरों की सप्लाई होनी थी। सिविल लाइन इंस्पेक्टर उम्मेद सिंह ने बताया कि उक्त सिलेंडर बाबा गैस एजेंसी से लाए गए थे और अलग-अलग अस्पतालों में जाने थे। फिलहाल सिटी मजिस्ट्रेट मामले की जांच कर रहे हैं अगर मामला आक्सीजन सिलेंडरों की कालाबाजारी का निकला तो मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को जेल भेजा जाएगा।

आरोपित गिरफ्तार, असलहे बरामद

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। भोपा के रुड़कली गांव में पत्नी से मारपीट करने की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने आरोपित के घर से असलहे बरामद किए। आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।

प्रभारी निरीक्षक दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि बीते शुक्रवार की शाम पुलिस को जानकारी मिली की रुड़कली गांव में साजिद अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा है। पीआरवी व उपनिरीक्षक कुमेर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो पीड़िता ने बताया कि उसके पति के पास अवैध हथियार है, जिससे वह उसकी हत्या भी कर सकता है। पुलिस ने आरोपित के घर से एक बंदूक, दो तमंचे व 27 कारतूस बरामद किए। पुलिस अवैध हथियार कहां से आए, इसकी जानकारी में जानकारी कर रही है।

chat bot
आपका साथी