अमृत महोत्सव पर रंगोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन

चरथावल स्थित गांधी बालिका इंटर कालेज में आजादी का अमृत महोत्सव पर रंगोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग व सीनियर वर्ग में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान विजेताओं को निर्णायक मंडल ने प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 09:37 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 09:37 PM (IST)
अमृत महोत्सव पर रंगोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन
अमृत महोत्सव पर रंगोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। चरथावल स्थित गांधी बालिका इंटर कालेज में आजादी का अमृत महोत्सव पर रंगोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग व सीनियर वर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान विजेताओं को निर्णायक मंडल ने प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।

कालेज में ब्लाक स्तर पर सोमवार को आयोजित रंगोत्सव प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्या अनीता गौतम ने बताया कि पर्यवेक्षक निशा तायल की उपस्थिति में आयोजित रंगोत्सव प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में छात्राओं इमामा फात्मा, इकरा, नसरा, हसन फातिमा, सना अक्शा, मोनिशा गांधी बालिका इंटर कालेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि दिव्या पुंडीर दयानंद गुरुकुल इंटर कालेज-बिरालसी ने द्वितीय स्थान व अंशिका, सानिया, सरिता,अनुष्का, नीशू पाल, आकांक्षा व अरसिया आर्य कन्या इंटर कालेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में इकरा, तनिशा, सोफिया, सना, अफसाना, सुमाइला, उजमा व आयशा गांधी बालिका इंटर कालेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि हर्ष कुमार दयानंद इंटर कालेज-बिरालसी ने द्वितीय स्थान व तृतीय स्थान पर खुशी, साक्षी, सोनिया, शिवानी, अंजुम, नेहा पाल आर्य कन्या इंटर कालेज रहीं। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सुधीर कुमार, आरजू त्यागी, विजयलक्ष्मी रहीं। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्या अनीता गौतम व कहकशां ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में विमलेश त्यागी, सीमा, गीता, पायल, पारखी व शाकरीन आदि का सहयोग रहा। विजेताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सम्राट मिहिर भोज के बोर्ड का अनावरण किया

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना तहसील क्षेत्र के कुरालसी गांव में देवी रोड पर सम्राट मिहिर भोज के बोर्ड की स्थापना की गई। एडवोकेट सचिन प्रताप ने युवाओं एवं ग्रामीणों के साथ मिलकर सम्राट मिहिर भोज के बोर्ड का अनावरण किया।

सचिन प्रताप ने कहा कि समाज के सभी युवाओं को सम्राट मिहिर भोज से प्रेरणा लेनी चाहिए। राजपूत समाज के लोग देश की आन-बान-शान पर मिटते आए हैं। उन्होंने बताया कि आगामी 22 अक्टूबर को गांव में राजपूत महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। बोर्ड के अनावरण पर युवाओं ने केक काटकर एक दूसरे को खिलाते हुए खुशियां मनाई। बोर्ड के अनावरण के बाद बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें राजपूत समाज को संगठित करने और समाज के युवाओं को कुरीतियों से बचाने के लिए विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर बबलू, मदन, ओमपाल, रमेश, संदीप कुमार, अंकुर व विक्की आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी