जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन

जानसठ में एंबियंस एकेडमी में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कराटे बैडमिटन एथलेटिक्स लूडो चेस वालीबाल व योगा सहित कई खेलों में बचों ने जोर आजमाइश की। प्रतियोगिता का आयोजन स्पो‌र्ट्स एसोसिएशन ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 12:45 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 12:45 AM (IST)
जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन
जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। जानसठ में एंबियंस एकेडमी में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कराटे, बैडमिटन, एथलेटिक्स, लूडो, चेस, वालीबाल व योगा सहित कई खेलों में बच्चों ने जोर आजमाइश की। प्रतियोगिता का आयोजन स्पो‌र्ट्स एसोसिएशन ने किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ नवनिर्वाचित जानसठ ब्लाक प्रमुख श्री नरेंद्र चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बच्चे खेल को करियर बना सकते हैं। आज आप खिलाड़ी बन गए तो सरकारी नौकरी के साथ ख्याति भी मिलती है। साथ ही खिलाड़ी देश का नाम रोशन करते हैं। प्रतियोगिता के बाद सभी सफल बच्चों को मेडल दिए गए। साथ ही उन्हें प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं ने खेलने का निमंत्रण भी दिया गया। प्रतियोगिता में करीब 300 बच्चों ने भाग लिया। चौधरी हरेंद्र सिंह अहलावत, विभा सिंह, गौरव सिघल, अनुज सैनी, विकास विश्वकर्मा, शिवम पवार, भारतीय खेल संघ के जनरल सेक्रेटरी बसंत उपाध्याय, नीरज सैनी व जगमोहन आर्य आदि उपस्थित रहे। स्पोर्ट टीचर प्रभा ठाकुर, मोती पवार, कराटे टीचर नीरज सैनी आदि का सहयोग रहा। टूर्नामेंट के आयोजक सेंसर निखिल कुमार ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए खिलाड़ियों का राज्य स्तर के लिए चयन किया। मेधावियों को किया सम्मानित

बुढ़ाना क्षेत्र के गांव जौला स्थित पा‌र्श्वनाथ जैन इंटर कालेज में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें मेधावियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। जौला गांव में पा‌र्श्वनाथ जैन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सुभाष चंद ने बताया कि विद्यालय के दसवीं कक्षा के छात्र कुतुबुद्दीन ने 84.8 प्रतिशत अंकों के साथ और बारहवीं कक्षा की छात्रा सुहाना ने 77 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इसके अलावा अन्य अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने मेधावियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

chat bot
आपका साथी