गुटबाजी खत्म कर फिर से खड़ा करेंगे संगठन : सुबोध

कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पं. सुबोध शर्मा ने कहा कि गुटबाजी खत्म कर जिले में संगठन को फिर से खड़ा किया जाएगा। सभी को साथ लेकर पार्टीहित में शीर्ष नेतृत्व के आदेश पर कार्यो को गति दी जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 11:32 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 11:32 PM (IST)
गुटबाजी खत्म कर फिर से खड़ा करेंगे संगठन : सुबोध
गुटबाजी खत्म कर फिर से खड़ा करेंगे संगठन : सुबोध

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पं. सुबोध शर्मा ने कहा कि गुटबाजी खत्म कर जिले में संगठन को फिर से खड़ा किया जाएगा। सभी को साथ लेकर पार्टीहित में शीर्ष नेतृत्व के आदेश पर कार्यो को गति दी जाएगी।

मेरठ रोड स्थित रेस्टोरेंट पर पत्रकार वार्ता में पं. सुबोध शर्मा ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी है, जिसका पूर्ण निष्ठा से पालन किया जाएगा। पार्टी की गुटबाजी को दूर किया जाएगा। साथ ही गांव-देहात के साथ बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूती देने का प्रयास करेंगे। आगामी चुनावों में लोगों को लगने लगेगा कि जिले की छह विधानसभा सीटों पर कांग्रेस मजबूत स्थिति में है। कहा कि वर्तमान में देश के हालात खराब हैं। युवा, किसान, व्यापारी समेत समाज का हर तबका परेशानी से जूझ रहा है। उन्होंने किसानों के मुद्दों पर कहा कि किसान दिल्ली बार्डर पर आंदोलन कर रहे हैं। उनकी मांगे जायज हैं। कांग्रेस मजबूती से किसानों के साथ खड़ी है। आगामी 24 जनवरी से जनजागरण सप्ताह कार्यक्रम शुरू होगा। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि कड़ाके की सर्दी में किसान आंदोलन कर रहे हैं। सरकार को उनकी सभी मांगे माननी चाहिए। इस दौरान प्रदेश सचिव सत्यम सैनी, गुफरान काजमी, शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ, सलीम मलिक, उमादत शर्मा, निशांत मलिक, राहुल भारद्वाज, सुभाष चन्द्र शर्मा, अजय चौधरी, अहसन जमीर, धीरज महेश्वरी, सगीर मलिक, अरशद सिद्दीकी, याकुब प्रधान, अशोक वर्मा, संजीव शर्मा व बृजभूषण शर्मा आदि मौजूद रहे।

उप्र उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष व मंत्री चुने गए

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के त्रिवार्षिक चुनाव के लिए जिला मंत्री अशोक कंसल, जिला महामंत्री श्याम सिंह सैनी व प्रदेश मंत्री सुनील तायल ने कस्बों व शहर में दौरा किया। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की उपस्थिति में मीरापुर में आयोजित बैठक में राजेंद्र रस्तोगी को अध्यक्ष व हरपाल सिंह शर्मा को महामंत्री चुना गया। मोरना में हरी गोपाल माहेश्वरी को अध्यक्ष व संदीप गुप्ता को महामंत्री चुना गया। रामराज में विपिन मनचंदा को अध्यक्ष व देवेंद्र चौहान को महामंत्री चुना गया। शुकतीर्थ में विनोद शर्मा को अध्यक्ष व गौरव शर्मा को महामंत्री बनाया गया। सभी से अपनी कार्यकारिणी गठित करने के लिए कहा गया।

chat bot
आपका साथी