दिल्ली में विपक्षी दलों ने कराई हिंसा : स्वतंत्रदेव

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दिल्ली हिंसा पर विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के दिन इस प्रकार का कृत्य निंदनीय है। विपक्षी राजनीतिक दल इसके लिए जिम्मेदार हैं। भाजपा राज में देश का नक्शा बदल रहा है। चीन और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जा रहा है। अटल जी के सपने साकार हो रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 11:18 PM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 11:18 PM (IST)
दिल्ली में विपक्षी दलों ने कराई हिंसा : स्वतंत्रदेव
दिल्ली में विपक्षी दलों ने कराई हिंसा : स्वतंत्रदेव

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दिल्ली हिंसा पर विपक्षी दलों को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के दिन इस प्रकार का कृत्य निंदनीय है। विपक्षी राजनीतिक दल इसके लिए जिम्मेदार हैं। भाजपा राज में देश का नक्शा बदल रहा है। चीन और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जा रहा है। अटल जी के सपने साकार हो रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने रामपुर तिराहा पर 151 फीट ऊंचे तिरंगे का लोकार्पण किया। कहा कि यह क्रातिकारियों की भूमि है। यहा के लोग परिवर्तन में विश्वास रखते हैं। पूर्व की सरकारों में वेस्ट यूपी में एके-47 लहराती थी। अपराधियों का बोलबाला था, लेकिन योगी सरकार ने अपराध का खात्मा किया है। अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं। पहले कावड़ यात्रा में डीजे पर प्रतिबंध था, लेकिन अब डीजे बजने के साथ कावड़ियों पर फूल बरसते हैं। किसानों को सम्मान निधि दी जा रही है। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटवाई, तीन तलाक जैसी कुरीति समाप्त कराई। सीमा पर चीन को करारा जवाब दिया जा रहा है। पाकिस्तान की करतूत पर उसके घर में घुसकर दुश्मनों को मार गिराया। दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश-प्रदेश को चमकाने में लगे हैं। प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सपने साकार हो रहे हैं। ऐसे महान नेता कभी-कभी धरती पर जन्म लेते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के नाम पर दिल्ली में हिंसा नहीं होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में कमयूनिस्ट इस हिसा में शामिल रहे। माओवादी व अलगाववादियों के समर्थकों ने लाल किले पर तिरंगे का अपमान किया है। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर तरंगा के सम्मान में देशभर में कार्यक्रम हुए, वहीं दिल्ली में तिरंगे के स्थान पर दूसरा झड़ा लगाकर देश को अपमानित करने का प्रयास किया गया। इससे देश की जनता में आक्रोश है। इस दौरान प्रदेश सह संगठन मंत्री कर्मवीर, केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, प्रदेश मंत्री चंद्र मोहन, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊटवाल, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, खतौली विधायक विक्रम सैनी, पूर्व सासद भारतेंद्र सिंह, पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी