हरियाली तीज पर महिलाओं ने ग्रुप डांस कर बांधा समां

इनरव्हील क्लब की महिलाओं ने हरियाली तीज पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कीं। कई तरह के गेम्स व ग्रुप डांस कर कार्यक्रम में समां बांध दिया। सावन के गीतों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। साथ ही तरह-तरह की गतिविधियां कर माहौल को खुशनुमा बना दिया। तीज प्रतियोगिता में डा. प्रंजू प्रभाकर प्रथम रहीं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Aug 2021 10:43 PM (IST) Updated:Sat, 07 Aug 2021 10:43 PM (IST)
हरियाली तीज पर महिलाओं ने ग्रुप डांस कर बांधा समां
हरियाली तीज पर महिलाओं ने ग्रुप डांस कर बांधा समां

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। इनरव्हील क्लब की महिलाओं ने हरियाली तीज पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कीं। कई तरह के गेम्स व ग्रुप डांस कर कार्यक्रम में समां बांध दिया। सावन के गीतों पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। साथ ही तरह-तरह की गतिविधियां कर माहौल को खुशनुमा बना दिया। तीज प्रतियोगिता में डा. प्रंजू प्रभाकर प्रथम रहीं।

इनरव्हील क्लब ने नई मंडी स्थित एक रेस्टोरेंट में शनिवार को हरियाली तीज का कार्यकम आयोजित किया। मुख्य अतिथि संतोष शर्मा रहीं। महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज के त्यौहार की शुभकामनाएं दीं। गेस्ट आ़फ आनर डा. दीप्ति रहीं। कार्यक्रम में सावन के गीतों पर महिलाएं जमकर थिरकीं। इनरव्हील क्लब अध्यक्ष डा. रिकू एस. गोयल ने सभी को तीज की बधाई देते हुए कहा कि सावन माह में हरियाली तीज का खास महत्व होता है। तीज के बाद त्यौहार शुरू हो जाते हैं। इस मौके पर इनरव्हील क्लब ने तीज प्रतियोगिता आयोजित की। प्रतियोगिता में डा. मंजू प्रभाकर प्रथम, प्रीति व शिखा द्वितीय, अंजलि, स्मृति, अंजलि कुमार व दीप्ति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीज महोत्सव मे कई तरह के गेम्स, ग्रुप डांस, सरप्राइ•ा, लकी ड्रा आदि कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ। अंजलि व अंशु स्वरूप ने एंकरिग से सबका मन मोह लिया। दीप्ति आनंद व रेनू अरोरा ने अतिथियों का स्वागत किया। टाइम ड्रा व लकी ड्रा पायल सिघल, दिव्या व सीमा दास ने संभाला। टीना व पारुल ने रोमांचक गेम कराए। दिव्या, स्मृति गोयल, अंशु, शिखा, मीनाक्षी मित्तल, ऋतु आदि का सहयोग रहा। कार्यकम में क्लब की सदस्यों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग कर अपना सहयोग दिया।

chat bot
आपका साथी