मतदान केंद्रों पर अफसरों को मिलीं खामियां

पोलिग पार्टियों के मतदान केंद्रों पर पहुंचने पर अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। कई बूथों पर व्यवस्था दुरुस्त न होने पर नाराजगी जताई। संबंधित को तत्काल व्यवस्था सुधार करने के निर्देश दिए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 09:50 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 09:50 PM (IST)
मतदान केंद्रों पर अफसरों को मिलीं खामियां
मतदान केंद्रों पर अफसरों को मिलीं खामियां

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। पोलिग पार्टियों के मतदान केंद्रों पर पहुंचने पर अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। कई बूथों पर व्यवस्था दुरुस्त न होने पर नाराजगी जताई। संबंधित को तत्काल व्यवस्था सुधार करने के निर्देश दिए।

बूथ पर तैयारी न देख भड़के एसडीएम

जानसठ : ब्लाक में बने बूथ पर तैयारी न देखकर एसडीएम अजय कुमार ने नाराजगी जताई। उन्होंने बीडीओ की जमकर क्लास लगाई। बूथ पर बैरिकेडिंग नहीं की गई थी। साथ ही परिसर में बड़े-बड़े बोर्ड लगे थे, जो आचार संहिता का उल्लंघन था। उन्होंने तुरंत ही नगर पंचायत ईओ विनोद कुमार शुक्ला को मौके पर बुलाया और बोर्ड उतरवाया।

एसडीएम सदर ने बदलवाई बूथ व्यवस्था

पुरकाजी : एसडीएम सदर दीपक कुमार तथा सीओ सदर कुलदीप सिंह ने सोमवार को ब्लाक परिसर में मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। बैठक हाल में एक ही जगह पर स्नातक व शिक्षक के लिए तीन बूथ बनाने पर एसडीएम सदर ने नाराजगी जताई। एसडीएम के आदेश पर तुरंत ही शिक्षक वाले बूथ को बराबर वाले कमरे में शिफ्ट कराया। एडीओ पंचायत शिवकुमार ने बताया कि स्नातक के लिए दो तथा शिक्षक के लिए एक बूथ है। मतदाताओं के बीच शारीरिक दूरी के लिए गोल घेरे बनाए गए हैं। ग्लब्स उतारकर डालने के लिए केंद्र के बाहर डस्टबिन लगाई गई है। केंद्र के भीतर दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सीओ ने परखी व्यवस्था

बुढ़ाना : कस्बे के ब्लॉक परिसर में बने पोलिग बूथों का अधिकारियों ने जायजा लिया। सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी ने कोरोना से बचाव के लिए फेस मास्क, शारीरिक दूरी, थर्मल स्क्रीनिग आदि कराने के निर्देश दिए। सहायक विकास अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि ब्लॉक परिसर में चार बूथ बनाए गए हैं। सभी बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पोलिग पार्टी के लिए ठहरने और सैनिटाइजेशन की उचित व्यवस्था की गई है। शारीरिक दूरी का पालन कराने के लिए गोले बनवाए गए हैं। थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण

चरथावल : मतदान केंद्र का सोमवार को थाना प्रभारी धर्मेद्र सिंह ने व्यवस्था का जायजा लिया। इस मतदान केंद्र पर चार बूथ बनाये गए हैं। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

chat bot
आपका साथी