पालिका खोजेगी ठेला-खोमचा के कामगार

जेएनएन मुजफ्फरनगर लाकडाउन के चलते काम-काज प्रभावित हो गए हैं। उद्योगों का पहिया घूम रह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 06:29 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 06:29 PM (IST)
पालिका खोजेगी ठेला-खोमचा के कामगार
पालिका खोजेगी ठेला-खोमचा के कामगार

जेएनएन, मुजफ्फरनगर : लाकडाउन के चलते काम-काज प्रभावित हो गए हैं। उद्योगों का पहिया घूम रहा है, लेकिन दैनिक श्रमिकों की स्थिति खराब हो गई है। योगी सरकार ने ठेला-खोमचा के व्यापारियों को गुजारा भत्ता देने का निर्णय लिया है। इसके चलते नगर पालिका ने शहरभर में ठेला, खोमचा श्रमिकों का रिकार्ड खंगालना शुरू कर दिया है। इन लोगों की सूची बनाकर तैयार रखी जाएगी। शासनादेश आते ही इन्हें पैसा दिलाया जाएगा।

प्रदेश में अब लाकडाउन 24 मई तक प्रभावी रहेगा। घरों से बाहर निकलने पर पुलिस सख्ती कर रही है, जबकि प्रशासन भी कोरोना का खौफ जाहिर कर चुका है। काम-काज प्रभावित होने से लोगों के आगे आर्थिक संकट गहराने लगा है। रोजमर्रा कमाकर खाने वाला वर्ग प्रभावित हो गया है। इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ठेला, खोमचा एवं फुटपाथ कारोबारियों को गुजारा भत्ता देने का निर्णय किया है। स्थानीय स्तर पर नगर पालिका ने इस कार्य के लिए कमान संभाल ली है। पालिका पहले पिछले वर्ग का डाटा खंगाल रही है। उसके आधार पर नई सूची तैयार की जाएगी। नगर में पटरी व्यापारी अभी 1200 से अधिक मिले हैं। अब ठेला-खोमचा, ई-रिक्शा चालकों का रिकार्ड देखा जा रहा है। इसके लिए पालिका के क्षेत्रीय निरीक्षक को जिम्मेदारी दी गई है। शासनादेश आते ही लाकडाउन से प्रभावित हुए दैनिक कामगारों के खाते में पैसा भेजा जाएगा। वर्जन..

ठेला-खोमचे एवं ई-रिक्शा चालकों आदि की सूची नगर पालिका बनाएगी। इसके लिए पालिका कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। पिछले साल की सूची को देखते हुए नए सिरे से दैनिक कामगारों को चिह्नित किया जाएगा। उसके बाद इन्हें गुजारा भत्ता के लिए पैसा दिलाया जाएगा।

- इंद्राकांत द्विवेदी, एसडीएम खतौली।

chat bot
आपका साथी