विधायक विक्रम सैनी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं : हरेन्द्र

राहुल गांधी पर मानसिक रोगी करार देने वाले भाजपा विधायक विक्रम सैनी पर रविवार को यहां कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हरेन्द्र त्यागी ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में अपनी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 11:43 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 11:43 PM (IST)
विधायक विक्रम सैनी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं : हरेन्द्र
विधायक विक्रम सैनी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं : हरेन्द्र

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। राहुल गांधी पर मानसिक रोगी करार देने वाले भाजपा विधायक विक्रम सैनी पर रविवार को यहां कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हरेन्द्र त्यागी ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में अपनी हालत देखकर भाजपा बौखला गई है। विधायक विक्रम सैनी का पहले से ही मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। वह हमेशा अनर्गल बयान देते हैं।

कांग्रेस के पूर्व नगराध्यक्ष व पीसीसी सदस्य हाजी इजहार के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा देश को तोड़ने की राजनीति करती है। भाजपा का ध्यान देश के विकास पर नहीं बल्कि सांप्रदायिकता फैलाने पर है। देश की जनता धीरे-धीरे सबकुछ समझने लगी है। महाराष्ट्र के चुनाव में इसका परिणाम सामने आ गया है। इससे भाजपा बौखला गई है। भाजपा के विधायक विक्रम सैनी अनर्गल बयानबाजी करते हैं और उन्होंन हाल ही में राहुल गांधी पर अमर्यादित बयान दिया। संगठन को खड़ा करने के सवाल पर हरेन्द्र त्यागी ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जिले में कार्य शुरू कर दिया गया है। वह कस्बों व गांवों का भ्रमण कर कांग्रेसियों से मिल रहे हैं। पुराने कांग्रेसियों को पुन: खड़ा किया जाएगा। युवाओं व अन्य लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। शीघ्र जिला कमेटी का गठन किया जाएगा। इसमें हर ब्लाक से पदाधिकारी लिए जाएंगे। इसके बाद ब्लाक अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी व ब्लॉक कमेटियों का गठन किया जाएगा। वार्ड अध्यक्ष भी बनाए जाएंगे। जिला कमेटी ही विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी के लिए तीन नाम देगी। इससे पूर्व हाजी इजहार, प्रहलाद राणा, संजीव त्यागी, योगेश खारी, बाबूराम कटारिया, अमित चौधरी, मुकेश प्रधान, शमशाद मिर्जा, फहीम सिद्दीकी, लोकेश आदि ने जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। उधर ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लाक अध्यक्ष योगेश खारी के आवास पर सतेन्द्र चौधरी, कालूराम गुर्जर, योगेश खारी, मुकेश सैनी, प्रदीप आदि ने हरेन्द्र त्यागी का स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी