शरारती तत्वों ने शिव मंदिर का शीशा तोड़ा

चरथावल स्थित शिवमंदिर में शरारती तत्वों ने पत्थर मार कर भोलेनाथ की मूर्ति के सामने लगे शीशे को तोड़ दिया और माला सहित कुछ सामान चोरी कर लिया। मंदिर चोरी व शीशा तोड़े जाने की सूचना पर पुलिस दौड़ी और घटनास्थल की जांच की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Sep 2021 10:44 PM (IST) Updated:Fri, 03 Sep 2021 10:44 PM (IST)
शरारती तत्वों ने शिव मंदिर का शीशा तोड़ा
शरारती तत्वों ने शिव मंदिर का शीशा तोड़ा

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। चरथावल स्थित शिवमंदिर में शरारती तत्वों ने पत्थर मार कर भोलेनाथ की मूर्ति के सामने लगे शीशे को तोड़ दिया और माला सहित कुछ सामान चोरी कर लिया। मंदिर चोरी व शीशा तोड़े जाने की सूचना पर पुलिस दौड़ी, और घटनास्थल की जांच की। ग्राम बलवाखेड़ी में शिवमंदिर स्थित है। ग्रामीणों का आरोप है कि शरारती तत्वों ने मंदिर में लगे शीशे को तोड़कर माला व अन्य सामान चोरी कर लिया। सूचना पर पहुंचे बिरालसी चौकी प्रभारी आदित्य कुमार भाटी ने जांच करते हुए बताया कि कुछ शरारती तत्वों ने मंदिर में लगे शीशे को पत्थर मारकर तोड़ा है। चोरी की घटना से इंकार से करते हुए कहा कि शरारती तत्व शीघ्र ही पुलिस पकड़ में होंगे। विरोध करने किशोरी से मारपीट

खतौली क्षेत्र के गांव में एक व्यक्ति के घर के बाहर शुक्रवार को कुछ युवक गाली-गलौज कर रहे थे। व्यक्ति की पुत्री ने इसका विरोध किया। आरोप है कि युवकों ने उससे अभद्रता कर मारपीट की। जिसमें वह घायल हो गई। किशोरी ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए तहरीर दी हैं। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

लावारिश घूमता मिला बच्चा

खतौली में बुढ़ाना तिराहा पर शुक्रवार की सुबह एक युवक को तीन वर्षीय बच्चा लावारिश घूमता मिला। युवक ने उसे थाने में पुलिस के सौंप दिया। पुलिस कर्मियों ने बच्चे से स्वजन की जानकारी ली,लेकिन बच्चा कुछ नहीं बता सका। पुलिस बच्चे के स्वजन की तलाश में लगी थी।

हादसे में चार घायल

भैंसी गांव के निकट गुरुवार की रात दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इस घटना में रविकुमार पुत्र सीताराम व विजय कुमार पुत्र मेहनतीराम चरथावल, फैजान पुत्र नवाब बुलंदशहर घायल हो गए। वहीं बाइकों की चपेट में आकर बस से उतर रहा शैंकी पुत्र अर्जुन गांव शेखपुरा घायल हो गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने तीन घायल को जिलाध्यक्ष भेज दिया।

पुत्री को परेशान करने का आरोप

खतौली कस्बा निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि उसकी पुत्री से ससुराल में दहेज की मांग मारपीट की जाती है। वह पुत्री को लेने पहुंची तो ससुराल वालों ने उसे भेजने से मना कर दिया। महिला ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।

chat bot
आपका साथी