त्योहारी सीजन में बाजार में बढ़ी भीड़, लगने लगा जाम

योहारी सीजन में बाजारों में लगातार भीड़ बढ़ रही है। नतीजन शहर के मुख्य चौराहों पर जाम लगने लगा है। बाजारों में भीड़ बढ़ने से पुलिस अलर्ट मोड पर है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 07:45 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 07:45 PM (IST)
त्योहारी सीजन में बाजार में बढ़ी भीड़, लगने लगा जाम
त्योहारी सीजन में बाजार में बढ़ी भीड़, लगने लगा जाम

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। त्योहारी सीजन में बाजारों में लगातार भीड़ बढ़ रही है। नतीजन शहर के मुख्य चौराहों पर जाम लगने लगा है। बाजारों में भीड़ बढ़ने से पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस रोजाना शाम के समय बाजार में गश्त कर व्यापारियों को सुरक्षा का अहसास करा रही है।

जनपद में कोरोना का आंकड़ा लगातार घट रहा है। आंकड़ा घटने पर लोगों के दिलों से भी कोरोना का खौफ कम होने लगा है। जिस कारण लोग बाजारों का रूख कर रहे हैं। त्योहारी सीजन में खरीददारी करने के लिए शहर के साथ-साथ देहात से भी लोग बड़ी संख्या में बाजार में पहुंच रहे हैं। बाजारों में भीड़़ बढ़ने के कारण शहर के मुख्य चौराहों पर जाम लगने लगा है। गुरुवार को बाजारों में अच्छी खासी भीड़ रही, जिस कारण शहर के शिवचौक, भगतसिंह रोड, नावल्टी चौक, अंसारी रोड, प्रकाश चौक आदि स्थानों पर जाम की स्थिति रही।

अतिक्रमण बना नासूर

अनलॉक में बाजार अपने पुराने स्वरूप में लौटने लगे हैं। सड़कों पर अतिक्रमण भी अपने पैर पसारने लगा है। व्यापारी दुकान के आगे कई फीट तक सामान सड़क पर फैलाकर रख रहे हैं। जिस कारण जाम लग रहा है।

ई-रिक्शा बन रही जाम का कारण

शहर की सड़कों पर दौड़ रही ई-रिक्शा जाम का सबब बन रही है। सड़कों पर ई-रिक्शाओं का बेतरतीब संचालन जाम का कारण बन रहा है। सदर बाजार, अंसारी रोड और नावल्टी चौक समेत अन्य स्थानों पर ई-रिक्शाओं के कारण जाम लगा रहा।

यातायात पुलिस नहीं ले रही सुध

शहर को जाम से बचाने के लिए पूर्व में ई-रिक्शाओं का रूट निर्धारित किया गया था। शिवचौक से भगत सिंह रोड पर ई-रिक्शाओं का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया था। इतना ही नहीं ई-रिक्शा चालक चिह्नित स्थानों पर ही सवारी बैठा सकते थे, लेकिन लाकडाउन के बाद व्यवस्था फिर पुराने ढर्रे पर आ गई। आए दिन शहर में जाम लग रहा है, लेकिन यातायात पुलिस सुध नहीं ले रही है।

chat bot
आपका साथी