हक की बात के साथ ऐतिहासिक होगी महापंचायत : राष्ट्रीय अध्यक्ष

हिद मजदूर किसान समिति ने पुरा गांव में आयोजित पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजपाल सिंह त्यागी ने 26 सितंबर की जीआइसी मैदान में होने वाली महापंचायत के लिए पुरा निवासी संजीव त्यागी को अध्यक्ष बनाया है। पंचायत में त्यागी बहुल 14 गांवों से आए ग्रामीणों ने जीआइसी मैदान में होने वाली पंचायत को समर्थन दिया। महापंचायत में किसानों के मुद्दों व मांगों पर चर्चा होगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 06:58 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 06:58 PM (IST)
हक की बात के साथ ऐतिहासिक होगी महापंचायत : राष्ट्रीय अध्यक्ष
हक की बात के साथ ऐतिहासिक होगी महापंचायत : राष्ट्रीय अध्यक्ष

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। हिद मजदूर किसान समिति ने पुरा गांव में आयोजित पंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजपाल सिंह त्यागी ने 26 सितंबर की जीआइसी मैदान में होने वाली महापंचायत के लिए पुरा निवासी संजीव त्यागी को अध्यक्ष बनाया है। पंचायत में त्यागी बहुल 14 गांवों से आए ग्रामीणों ने जीआइसी मैदान में होने वाली पंचायत को समर्थन दिया। महापंचायत में किसानों के मुद्दों व मांगों पर चर्चा होगी।

समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजपाल सिंह त्यागी ने मंगलवार को क्षेत्र के 14 गांवों के त्यागी समाज के जिम्मेदार लोगों को 26 सितंबर को जीआइसी मैदान में होने वाली राष्ट्रप्रेमी मजदूर-किसान महापंचायत का निमंत्रण दिया। सभी ने पंचायत को समर्थन दिया। संजीव त्यागी निवासी पुरा को महापंचायत के लिए अध्यक्ष मनोनीत किया। राजपाल सिंह ने कहा कि महापंचायत में हिद मजदूर किसान समिति के प्रेरणास्त्रोत चंद्रमोहन, गठवाला खाप चौधरी बाबा राजेंद्र सिंह मलिक, किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह के साथ अब त्यागी समाज भी उपस्थित रहेगा। महापंचायत में किसानों के मुद्दों पर गहराई से चर्चा होगी और मांग उठाई जाएगी। किसानों के गन्ने का रेट बढ़ाने, समय पर भुगतान की सुविधा होने, मजदूरों व किसानों के लिए बिजली का रेट आधा होने, बेसहारा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान होने, किसान के 15 साल से अधिक पुराने ट्रैक्टरों पर प्रतिबंध न लगाने, कंपनियों के न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर खरीद न करने, हाईकोर्ट की बेंच मेरठ में लाने, विद्यार्थी के लिए पढ़ाई, दवाई एक समान व साधन सहित फ्री होने, मजदूर को काम और काम का उचित समय पर दाम का अधिकार हो आदि मांगें शामिल हैं। संचालन मीडिया प्रवक्ता अमित ने किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तपेंद्र, जिलाध्यक्ष धीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष रमन, सत्यप्रकाश त्यागी, देवेंद्र त्यागी, कुलदीप त्यागी, सतपाल त्यागी, अशोक त्यागी, सियाराम त्यागी, रामदत्त त्यागी, उमेश त्यागी, रामपाल त्यागी, नरेन्द्र त्यागी, कुलदीप त्यागी, सतीश त्यागी, कालूराम व संजय त्यागी आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी