मां गंगा से भारतवर्ष की जलवायु, कृषि और रहन-सहन उन्नत: रामाशीष

मुजफ्फरनगर जेएनएन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विविध क्षेत्र गंगा समग्र के राष्ट्रीय संगठन मंत्री

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 12:10 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 12:10 AM (IST)
मां गंगा से भारतवर्ष की जलवायु, कृषि और रहन-सहन उन्नत: रामाशीष
मां गंगा से भारतवर्ष की जलवायु, कृषि और रहन-सहन उन्नत: रामाशीष

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विविध क्षेत्र गंगा समग्र के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष का हरिद्वार प्रवास के दौरान मुजफ्फरनगर के शिव चौक स्थित तुलसी पार्क में स्वागत हुआ। इस दौरान उन्होनें भगवान शंकर के दर्शन कर पूजा अर्चना की।

रामाशीष ने सम्बोधित करते हुए कहा कि दुनिया की दस प्रतिशत आबादी गंगा नदी के बेसिन में निवास करती है। निर्मल गंगा, अविरल गंगा रहेगी तो लोगों के जनजीवन के लिए अच्छा रहेगा। क्योंकि मां गंगा केवल भारतवर्ष में ही नहीं बहती है बल्कि तिब्बत, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश आदि देशों में भी पूजनीय है। भारतवर्ष में मां गंगा के कारण जलवायु, कृषि और लोगों के रहन-सहन को उन्नत बनाए हुए हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने गंगा स्वच्छता देश के लोगों का आंदोलन बने और प्रत्येक भारतवासी जिस प्रकार अपनी धरती मां को पूजनीय मानता है, उसी प्रकार मां गंगा को भी पूजनीय माने इस बात पर बल दिया है। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास पवार, संजीव संगम, आकाशदीप संगम, भूपेंद्र प्रजापति ,सोहनपाल, ब्रह्मपाल प्रजापति, गोल मार्केट के अध्यक्ष शिशुकांत गर्ग, सतीश अरोड़ा, महेंद्रनाथ, विनायक संगम, सिद्धार्थ संगम, विजय ढींगरा, अनुराग संगम, संजय मलिक, राजेंद्र पुरुषार्थी, ज्ञानी गुरबचन सिंह आदि मौजूद रहे।

तीस जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न

संवाद सूत्र, तितावी: बघरा ब्लाक परिसर में सोमवार को तीस जोड़े परिणय सूत्र में बंध गए। तेइस जोड़ों का विवाह हिन्दू रीति-रिवाज से सम्पन्न हुआ। जबकि सात मुस्लिम जोड़ों का निकाह पढ़ाया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत क्षेत्र के तीस जोड़े विवाह बंधन में बंध गए। जिनमें सात मुस्लिम और तेइस हिदू जोड़े रहे। नवविवाहित जोड़ों को शासन की ओर से 35-35 हजार रुपए के चेक तथा दस हजार रुपए का सामान भेंट किया गया। इसमें छह हजार रुपए व्यवस्था में खर्च किये गए। खण्ड विकास अधिकारी सतीश गौतम ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने गरीब पात्र लोगों के लिए सामूहिक विवाह योजना चलाकर अच्छा कदम उठाया है। समारोह में मुख्य अतिथि स्व. मंत्री विजय कश्यप की पत्नी सपना कश्यप मौजूद रही। सपना कश्यप ने कहा कि शासन द्वारा उक्त योजना गरीब कन्या के परिजनों के कंधों से बोझ उतारने में कारगर साबित हो रही है। सामूहिक आयोजनों से फिजूलखर्ची पर भी अंकुश लगता है। सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग के लोगों को मिल रहा है। गौरव पंवार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कश्यप, भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, अमित धर्मा सहित कई ग्राम प्रधान मौजूद रहे। सामूहिक विवाह समारोह में अधिकारी और सरकार के नुमाइंदे ही बराती और घराती की भूमिका में नजर आए। संचालन शबी हैदर जैदी ने किया।

chat bot
आपका साथी