जनगणना विभाग पर मिला ताला, पालिकाध्यक्ष खफा

बुधवार को पालिकाध्यक्ष नगर पालिका पहुंची। पहले अधिकारियों कर्मचारियों के साथ बैठक की। उसके बाद विभागों का निरीक्षण किया। जनगणना विभाग पर ताला लगना मिलने पर पालिकाध्यक्ष खफा हो गई। लिपिक ताला लगाकर गायब हो गया। जिसे बुलाने के लिए लगातार कर्मचारी फोन मिलाते रहे लेकिन वह पालिका न

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Nov 2019 09:34 PM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 09:34 PM (IST)
जनगणना विभाग पर मिला ताला, पालिकाध्यक्ष खफा
जनगणना विभाग पर मिला ताला, पालिकाध्यक्ष खफा

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। बुधवार को पालिकाध्यक्ष नगर पालिका पहुंचीं। पहले अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ बैठक की। उसके बाद विभागों का निरीक्षण किया। जनगणना विभाग पर ताला लगना मिलने पर पालिकाध्यक्ष खफा हो गईं। लिपिक ताला लगाकर गायब हो गया। जिसे बुलाने के लिए लगातार कर्मचारी फोन मिलाते रहे, लेकिन वह पालिका नहीं पहुंच सका। मामले में पालिकाध्यक्ष ने लिपिक और संबंधित अधिकारी को तलब किया है।

पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने विभागों की समीक्षा बैठक ली, जिसमें कर वसूली में तेजी लाने के साथ शहर की अनेक समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी को सभी कार्यों में तेजी लाने के दिशा निर्देश दिए गए। 14वें वित्त के रुके हुए कार्यों को जल्द से जल्द पूरे करने के भी निर्देश दिए। टीएस और टीओ को टैक्स वसूली में तेजी लाने के लिए कहा गया है। मुख्यमंत्री योजना के अंतर्गत 14 नवंबर को होने वाले विवाह समारोह के मद्देनजर बाबू तनवीर आलम से सभी तैयारियों की जानकारी ली गई। इसके बाद विभागों का निरीक्षण किया। लेखा, निर्माण, स्टोर, जलकल के अलावा स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों से कार्यों के बारे में पूछताछ की। जनगणना कार्यालय में लिपिक ओमबीर सिंह ताला लगाकर गायब हो गए। यहां निरीक्षण को पहुंची पालिकाध्यक्ष ने ताला खुलवाने के निर्देश दिए। जिस पर कर्मचारी लिपिक को फोन मिलाते रहे, लेकिन वह नहीं आ सका। इसी विभाग में लिपिक ओमबीर सिंह की तैनाती पर विवाद बना हुआ है। पालिकाध्यक्ष ने विभाग में पांच कर्मचारियों को तैनात कर रखा है, जिन्हें ताला खुलवाकर जनगणना के कार्य को तेजी से करने के निर्देश दिए। ताला नहीं खुलने पर लिपिक और अधिकारियों को तलब किया है। इस दौरान टीएस अरुण कुमार, टीओ आरडी पोड़वाल, जेई राजीव कुमार, मूलचंद, सफाई इंस्पेक्टर संजय पुंडीर, मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी