रुड़की से नहीं मिली लिक्विड, आक्सीजन को मचा हाहाकार

रुड़की से लिक्विड आक्सीजन की आपूर्ति न होने के कारण जिले के लोगों को आक्सीजन गैस नहीं मिल सकी। दिनभर लोग आक्सीजन सिलेंडर के साथ लाइन में लगे रहे लेकिन गैस न मिलने से हाहाकार मच गया। आला अधिकारियों ने भी लाइन में लगे लोगों को आक्सीजन की शीघ्र आपूर्ति के लिए आश्वस्त किया जबकि राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने अपर मुख्य सचिव गृह से इस संबंध में वार्ता की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 11:56 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 11:56 PM (IST)
रुड़की से नहीं मिली लिक्विड, आक्सीजन को मचा हाहाकार
रुड़की से नहीं मिली लिक्विड, आक्सीजन को मचा हाहाकार

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। रुड़की से लिक्विड आक्सीजन की आपूर्ति न होने के कारण जिले के लोगों को आक्सीजन गैस नहीं मिल सकी। दिनभर लोग आक्सीजन सिलेंडर के साथ लाइन में लगे रहे, लेकिन गैस न मिलने से हाहाकार मच गया। आला अधिकारियों ने भी लाइन में लगे लोगों को आक्सीजन की शीघ्र आपूर्ति के लिए आश्वस्त किया, जबकि राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने अपर मुख्य सचिव गृह से इस संबंध में वार्ता की।

संक्रमित मरीजों के शरीर का आक्सीजन स्तर नीचे जा रहा है। घरों पर उपचार करा रहे मरीजों को कृत्रिम रूप से आक्सीजन दी जा रही है। तीमारदार आक्सीजन गैस लेने के लिए खाली सिलेंडरों के साथ आइटीआइ गेट पर आकर सुबह ही लाइन में लग जाते हैं। दिनभर लाइन में लगने के बाद ही तीमारदार को आक्सीजन मुहैया हो पाती है। आइटीआइ गेट पर गुरुवार को भी सुबह से ही आक्सीजन सिलेंडर चाहने वालों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी, लेकिन शाम तक एक भी सिलेंडर आक्सीजन गैस किसी को मुहैया नहीं हो सकी। शाम होते जानकारी मिली कि उत्तराखंड से मिल रही प्रदेश के कोटे की लिक्विड की आपूर्ति नहीं हो पाई, जिसके कारण स्थानीय प्लांट में आक्सीजन गैस का उत्पादन प्रभावित हो गया। आक्सीजन न मिलने से अटक गई सांस

अवध विहार निवासी अजय तथा नई मंडी निवासी आलोक सुबह ही सिलेंडर सहित आक्सीजन की लाइन में आकर लग गए थे, लेकिन काफी इंतजार के बावजूद दोनों को ही आक्सीजन नहीं मिल पाया। बताया कि उन्हें जानकारी दी गई है कि बाहर से आक्सीजन न आने के कारण उनके सिलेंडर रीफिल नहीं हो पाएंगे। नतीजतन उन्हें निराश लौटना पड़ रहा है। राज्यमंत्री कपिलदेव ने किया आश्वस्त

शहर में आक्सीजन गैस की किल्लत की जानकारी पाकर राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल ने अपर मुख्य सचिव गृह से वार्ता की। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर संदेश देते हुए बताया कि उन्होंने वार्ता कर शीघ्र गैस आवंटित करने के लिए निर्देशित किया है। बताया कि मैंगलोर एआइआर लिक्विड से गैस लोडिग होकर चलकर रामा गैसेज पर आएगी तभी वितरित होगी। उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि परेशानी तो है, लेकिन धैर्य रखना होगा। इन्होंने कहा..

लिक्विड आक्सीजन के लिए टैंकर रुड़की की फैक्ट्री में लाइन में लगा है। रुड़की से लिक्विड आक्सीजन मुहैया न होने के कारण गुरुवार को शहर में आक्सीजन की आपूर्ति नहीं हो पाई।

- अभिषेक सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट

chat bot
आपका साथी