बत्ती चालू, मीटर बंद

खतौली नगर क्षेत्र में मीटर में गड़बड़ी का खेल चल रहा है। विद्युत निगम कर्मचारी मीटर रीडर और उपभोक्ता मिलकर यह खेल कर रहे हैं। मीटर में छेड़छाड़ कर रीडिग रोकी जा रही है। कह सकते हैं कि बत्ती चालू मीटर बंद किए जा रहे हैं। यह बड़े पैमाने पर हो रहा है। इससे उपभोक्ता को लाभ दिख रहा है जबकि रीडर व कर्मचारी अवैध उगाही कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 12:00 AM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 12:00 AM (IST)
बत्ती चालू, मीटर बंद
बत्ती चालू, मीटर बंद

मुजफ्फरनगर, टीम जागरण। खतौली नगर क्षेत्र में मीटर में गड़बड़ी का खेल चल रहा है। विद्युत निगम कर्मचारी, मीटर रीडर और उपभोक्ता मिलकर यह खेल कर रहे हैं। मीटर में छेड़छाड़ कर रीडिग रोकी जा रही है। कह सकते हैं कि बत्ती चालू, मीटर बंद किए जा रहे हैं। यह बड़े पैमाने पर हो रहा है। इससे उपभोक्ता को लाभ दिख रहा है, जबकि रीडर व कर्मचारी अवैध उगाही कर रहे हैं।

दरअसल, मामला बुढ़ाना रोड पर पूरब क्षेत्र का है। यहां दिन ढलते ही मीटर से छेड़छाड़ गिरोह सक्रिय होता है। गिरोह अवैध उगाही कर राजस्व को चूना लगा रहा है। मीटर में इस तरह से छेड़छाड़ होती है कि उसमें विद्युत करंट बदस्तूर बना रहता है, लेकिन जितनी रीडिग सेट की गई है, उससे आगे नहीं बढ़ता है।

मंगलवार रात एक फैक्ट्री के मीटर में छेड़छाड़ करने की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक पेंचकस लेकर मीडर में कुछ करता है, उसके बाद मीटर में लाइट दिखती है। युवक मीटर रीडर बताया जा रहा है। 50 रीडिग का दावा, बंधता है पैसा

यह खेल पूरी तरह से अधिकारियों की नजर में है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर चुप्पी साध ली जाती है। बताया गया है कि एक उपभोक्ता को महीने में औसत 50 रीडिग का बिल आने का दावा किया जाता है। यह सब मीटर में छेड़छाड़ से संभव होता है। इस काम की एवज में दो से तीन हजार रुपये वसूल किए जाते हैं। उसके बाद हर माह बिल के अलावा जेब गर्म करने का खेल चलता है। वीडियो देखकर मची खलबली

बुधवार को अधिकारियों तक मीटर में छेड़छाड़ का वीडियो पहुंचा तो खलबली मच गई। जांच शुरू की गई है। मीटर में छेड़छाड़ को लेकर विद्युत निगम एक्ट में धारा 35-ई के तहत जुर्माना और सजा की कार्रवाई होती है। इनका कहना है..

मीटर में छेड़छाड़ के मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। मीटर रीडर के साथ कौन इस गिरोह में शामिल है, उसकी पड़ताल होगी। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ विभागीय सजा दिलाई जाएगी। वीडियो देखा गया है। रीडर की पहचान कराई जा रही है।

- सोनम सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत खंड खतौली

chat bot
आपका साथी