जीवन है अनमोल, नींद व नशे में न चलाएं वाहन : अनीता

चरथावल स्थित गांधी बालिका इंटर कालेज में तृतीय सड़क सुरक्षा सप्ताह पर छात्राओं ने नगर के मुख्य मार्गो से रैली निकालकर लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया। वहीं यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया। इससे पूर्व प्रधानाचार्या अनीता गौतम ने अध्यापिकाओं व छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों की शपथ दिलाई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 11:36 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 11:36 PM (IST)
जीवन है अनमोल, नींद व नशे में न चलाएं वाहन : अनीता
जीवन है अनमोल, नींद व नशे में न चलाएं वाहन : अनीता

मुजफ्फरनगर, टीम जागरण। चरथावल स्थित गांधी बालिका इंटर कालेज में तृतीय सड़क सुरक्षा सप्ताह पर छात्राओं ने नगर के मुख्य मार्गो से रैली निकालकर लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया। वहीं यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया। इससे पूर्व प्रधानाचार्या अनीता गौतम ने अध्यापिकाओं व छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों की शपथ दिलाई।

कालेज में बुधवार को आयोजित सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत प्रधानाचार्या अनीता गौतम ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा सप्ताह के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। बताया कि सड़क पर चलते समय अपने से बाएं ओर चलें और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। वहीं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने से बचें। उन्होंने कहा कि जीवन अनमोल है। नशे व नींद में वाहन न चलाने की अपील की। इसकी सुरक्षा हमें स्वयं करनी होगी। ओवरटेक से बचें। सड़कों पर चलने के लिए सभी लोगों को जागरूक करें ताकि दुर्घटना से बचा जा सके। कालेज की छात्राओं ने कस्बे के मार्गो से रैली निकालकर यातायात नियमों की जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक किया।

सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की दिलाई शपथ

मुजफ्फरनगर, टीम जागरण। खतौली स्थित जवाहरलाल नेहरू स्मृति इंटर कालेज-रवापुरी सठेड़ी में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत छात्रों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। यातायात के नियमों की जानकारी दी गई।

विद्यालय के प्रवक्ता डा. चंद्रमोहन शर्मा ने कहा कि मोटरसाइकिल अथवा स्कूटर चलाते समय हमेशा हेलमेट प्रयोग करें। नशा करके कभी भी वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। उससे अनेक बार भयंकर दुर्घटनाएं हो जाती हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. त्रिवेंद्र सिंह ने यातायात नियमों का पालन और आमजन को भी उसके प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।

chat bot
आपका साथी