देर शाम बदला मौसम का मिजाज, आसमान में छाए बादल

दिन में भीषण गर्मी के बाद गुरुवार शाम के समय एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादल छा गए और धूल भरी आंधी चली जिस कारण लोग परेशान रहे। बादलों की आवाजाही और आंधी चलने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लोगों को गर्मी से राहत मिली। शहर में कई स्थानों की बिजली बाधित रही।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 12:12 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 12:12 AM (IST)
देर शाम बदला मौसम का मिजाज, आसमान में छाए बादल
देर शाम बदला मौसम का मिजाज, आसमान में छाए बादल

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। दिन में भीषण गर्मी के बाद गुरुवार शाम के समय एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादल छा गए और धूल भरी आंधी चली, जिस कारण लोग परेशान रहे। बादलों की आवाजाही और आंधी चलने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लोगों को गर्मी से राहत मिली। शहर में कई स्थानों की बिजली बाधित रही।

गुरुवार शाम अचानक मौसम बदल गया। आसमान में बादल छा गए। इसके कुछ देर बाद ही तेज धूल भरी आंधी चली, जिससे लोग परेशान हो गए। शहर में कई स्थानों की बिजली गुल हो गई। कई स्थानों पर पेड़ भी उखड़ गए। आसमान में बादल छाने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली। उधर, आंधी में किसानों में खेत में पड़ा भूसा भी उड़ गया। इसके अलावा आम के बाग के ठेकेदारों के चेहरे पर चिता की लकीरे दिखाई दीं। देर रात तक आसमान में बादलों के बीच बिजली चमकती रही और बादल गरजते रहे। देर रात बिजली की आपूर्ति सुचारु हो सकी। बादलों के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। पंचायत चुनाव की रंजिश में मारपीट, कई घायल

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के अमीननगर गाव में गुरुवार को दोपहर में दो पक्षों में हुई मारपीट में युवक व महिला गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना पंचायत चुनाव की रंजिश में हुई है।

अमीरनगर गाव में राशन डीलर रवि कुमार राशन बांट रहा था। भीड़ जमा होने पर शारीरिक दूरी की धज्जिया उड़ने लगीं। कुछ लोगों ने राशन डीलर से शारीरिक दूरी का पालने कराने को कहा। इस पर राशन डीलर ने कहा कि जब तक गाइडलाइन का पालन नहीं होगा राशन नहीं बटेगा। इस बात पर भीड़ में मौजूद कुछ लोगो ने राशन डीलर पर हमला बोल दिया। राशन डीलर व उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। तितावी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और एक पक्ष के चार लोगों को हिरासत में ले लिया। देर रात तक समझौते के प्रयास चल रहे थे।

chat bot
आपका साथी