क्रांति सेना ने किया बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन

बांग्लादेश में हिदुओं की हत्या से गुस्साए क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने प्रकाश चौक पर बांग्लादेश सरकार के पुतले का दहन किया और जमकर नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 11:56 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 11:56 PM (IST)
क्रांति सेना ने किया बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन
क्रांति सेना ने किया बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। बांग्लादेश में हिदुओं की हत्या से गुस्साए क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं ने प्रकाश चौक पर बांग्लादेश सरकार के पुतले का दहन किया और जमकर नारेबाजी की।

क्रांति सेना के प्रदेश सचिव मनोज सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार को इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए बांग्लादेश में हिदुओं और उनके धर्मस्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। इस दौरान मुकेश त्यागी, शरद कपूर, देवेंद्र चौहान, लोकेश सैनी, राजेश कश्यप, अनुज चौधरी व अवनीश चौहान आदि मौजूद रहे।

शिवाजी सेना ने निकाली बाइक रैली

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। चरथावल में छत्रपति शिवाजी सेना के कार्यकर्ताओं ने हिदुओं को धर्म व संस्कृति के प्रति जागृत करने के लिए रविवार को नगर के मुख्य मार्गो से बाइक रैली निकाली। रैली आर्य समाज मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गो से निकाली गयी।

केंद्रीय अध्यक्ष अर्चित आर्य ने कहा कि हिदुस्तान का युवा भारतीय संस्कृति को छोड़ पाश्चात्य संस्कृति की ओर जा रहा है, जिसके कारण हिदू धर्म का अन्य धर्म के लोग उपहास उड़ाकर देवी-देवताओं का मखौल उड़ाते हैं। हिदू युवाओं को अपने धर्म के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। हिदू व भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए छत्रपति शिवाजी सेना हमेशा तत्पर है। उन्होंने कहा कि दशहरा पर छत्रपति शिवाजी सेना का स्थापना दिवस मनाया जायेगा। हिदुओं के ऊपर अत्याचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस मौके पर जैकीराज सैनी, धर्मेद्र कटारिया, दर्पण आर्य, विवेक कुमार, अमन राय आदि उपस्थित रहे।

सर सैयद अहमद खान को किया याद

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। भारत आयुर्वेदिक कालेज में रविवार को सर सैयद-डे का आयोजन हुआ। अतिथियों ने सर सैयद अहमद खान के महान कार्यो को याद किया गया।

मुख्य अतिथि मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज के महाप्रबंधक डा. अरशद इकबाल ने कहा कि सर सैयद अहमद खान का जन्म दिवस आज ही के दिन पूरे हिदुस्तान में मनाया जाता है। उनके बारे में बताना सूरज को रोशनी दिखाने जैसा है। सर सैयद अहमद खान ने 17 अक्टूबर, 1817 से 27 मार्च, 1898 तक विभिन्न संस्थाओं को कायम किया। 1859 में उन्होंने मुरादाबाद में गुलशन स्कूल की स्थापना की थी। इसेक बाद 1863 में विक्टोरिया स्कूल-गाजीपुर की स्थापना की। 1864 में मुसलमानों के लिए साइंटिफिक सोसायटी कायम की थी। 1875 में मोहम्मडन एंग्लो ओरिएंटल कालेज बना, जो साउथ एशिया में पहली मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनी, जिसने बाद में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का रूप लिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जनाब जीशान खान रहे। अन्य लोगों ने भी सर सैयद अहमद खान के महान कार्यो को याद किया।

chat bot
आपका साथी