क्रांति गुरु ने परिक्रमा मार्ग पर रोपे नीम व पीपल के पौधे

क्रांति गुरु चंद्रमोहन ने बुधवार को शहर के परिक्रमा मार्ग पर पौधारोपण किया। उन्होंने नीम और पीपल के पौधे लगाकर आक्सीजन की कमी दूर करने के लिए सभी को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सवा लाख पौधे लगाने के लक्ष्य की जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 11:55 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 11:55 PM (IST)
क्रांति गुरु ने परिक्रमा मार्ग पर रोपे नीम व पीपल के पौधे
क्रांति गुरु ने परिक्रमा मार्ग पर रोपे नीम व पीपल के पौधे

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। क्रांति गुरु चंद्रमोहन ने बुधवार को शहर के परिक्रमा मार्ग पर पौधारोपण किया। उन्होंने नीम और पीपल के पौधे लगाकर आक्सीजन की कमी दूर करने के लिए सभी को पौधारोपण के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सवा लाख पौधे लगाने के लक्ष्य की जानकारी दी गई।

क्रांति गुरु चंद्रमोहन परिक्रमा मार्ग स्थित सत्यप्रकाश रेशू के आवास पर पहुंचे, जहां पौधारोपण को आक्सीजन ऊर्जा का माध्यम बताया। वहीं कोरोना को हराने के लिए एक-एक पौधा अवश्य लगाने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने परिक्रमा मार्ग के लोगों से देश सेवा से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने सत्यप्रकाश रेशू व परिक्रमा मार्ग के लोगों साथ मिलकर पौधारोपण भी किया। क्रांति गुरु चंद्रमोहन ने बताया कि उनका लक्ष्य सवा लाख पौधे लगाने का है। यह कोरोना काल में आक्सीजन की कमी को दूर करने का प्रयास है। इस अभियान से लोगों को जोड़ने का प्रयास चल रहा है।

विधायक उमेश मलिक ने पौधरोपण किया

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कस्बे के डाक बंगले परिसर में बुधवार को क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक और भाजपाइयों ने पौधारोपण किया। भाजपा जिला महामंत्री विनीत कात्यायन ने इस अवसर पर क्षेत्रवासियों से अपने घर आंगन में खाली पड़ी भूमि पर प्रत्येक वर्ष फलदार व छायादार पेड़ लगाने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि मानव जीवन को जीवंत रखने के लिए वृक्षों का होना अति महत्वपूर्ण है। यदि पृथ्वी पर पेड़ नहीं होंगे तो जीवन असंभव हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आज दूषित पर्यावरण को बचाने के लिए पौधरोपण करना आवश्यक है। जहां भी हरियाली होती है वहां खुशहाली होती है। उन्होंने वृक्ष लगाओ स्वास्थ्य बनाओ का आह्वान किया। इस अवसर पर सौरम मंडल अध्यक्ष सुधीर सैनी, मुकेश उकावली, मोनू मलिक, विनोद सैनी, कुलदीप बागड़ी व हिमांशु संगल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी