किसान क्रांति यात्रा को झोंकी ताकत

भाकियू ने किसान क्रांति यात्रा सफल बनाने के लिए ताकत झोंक दी है। कार्यक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 11:41 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 11:41 PM (IST)
किसान क्रांति यात्रा को झोंकी ताकत
किसान क्रांति यात्रा को झोंकी ताकत

जानसठ (मुजफ्फरनगर) : भाकियू ने किसान क्रांति यात्रा सफल बनाने के लिए ताकत झोंक दी है। कार्यकर्ता से शीर्ष पदाधिकारी तक रात-दिन गांवों का दौरा कर जनसपंर्क में जुटे हैं।

यूनियन कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मनफोड़ा, राजपुर, तिलौरा व घटायन आदि गांवों में किसान क्रांति यात्रा रथयात्रा निकालकर यात्रा में शामिल होने की अपील की। तहसील अध्यक्ष अशोक घटायन, ब्लॉक अध्यक्ष विपिन मेहंदीयान, जानसठ नगराध्यक्ष महकार ¨सह, कवाल ग्राम पंचायत अध्यक्ष जगदीश प्रजापति, टीटू वालिया, नवीन राजपूत, मौसम अली व चंचल आदि रथयात्रा में शामिल रहे।

भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने योगेश बालियान के राठौर गांव स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण किसान हर रोज बर्बादी की ओर बढ़ रहा है। भाकियू के किसान रथ का शुभारंभ

संसू, चरथावल : प्रस्तावित किसान क्रांति यात्रा सफल बनाने के लिए कस्बे से किसान जागृति रथयात्रा का शुभारंभ गौरव टिकैत ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस रथयात्रा का मुख्य उद्देश्य किसानों को जागरूक करना है। किसानों को एकजुट होकर सरकार पर दबाव बनाना होगा।

भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत के सुपुत्र गौरव टिकैत ने बढ़ती महंगाई एवं किसानों के साथ हो रहे शोषण को लेकर केंद्र व राज्य सरकार को दोषी ठहराया। किसानों की आवाज बुलंद करने के लिए एकजुट होने का मंत्र दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव पूर्व केंद्र में सरकार बनने पर किसानों का मुनाफा दोगुना करने का वायदा किया गया था, जिससे जुड़ी कोई योजना अभी तक नहीं आई है। यह रथ यात्रा ब्लॉक के सभी गांवों में जाकर किसानों को जागरूक करेगी और 23 सितंबर को हरिद्वार से चल कर दिल्ली पहुंचेगी। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष विकास शर्मा, अभिषेक बंसल, शीलू त्यागी, कुलदीप त्यागी, सरफराज, दीपक कुमार, संजीव कुमार, पवन त्यागी, सतीश कुमार, हाजी निसार, सलीम, राजेंद्र भगत, शुभम व ओमबीर आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी