मंदिर निर्माण में चंदा देने को आगे आया किन्नर समाज

श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर चंदा देने के लिए किन्नर समाज आगे आया है। स्वयं ही ही अभियान प्रमुख के यहां जाकर समाज की ओर से रसीद कटवाई। कहा कि भगवान श्रीराम की भक्ति में दान किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 11:30 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 11:30 PM (IST)
मंदिर निर्माण में चंदा देने को आगे आया किन्नर समाज
मंदिर निर्माण में चंदा देने को आगे आया किन्नर समाज

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर चंदा देने के लिए किन्नर समाज आगे आया है। स्वयं ही ही अभियान प्रमुख के यहां जाकर समाज की ओर से रसीद कटवाई। कहा कि भगवान श्रीराम की भक्ति में दान किया है।

पुरकाजी कस्बे के मेन बाजार में शुक्रवार को दोपहर में किन्नर समाज की ओर से कुछ लोग नगर अभियान प्रमुख निर्दोष जैन के व्यापारिक प्रतिष्ठान पर पहुंचे। प्रमुख ने बताया कि समाज कि ओर से रिया गुर्जरी ने श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर चंदा दिया। बताया कि सभी ने खुद ही दुकान पर पहुंचकर दान किया। रिया ने बताया कि प्रभु श्रीराम मंदिर के निर्माण को लेकर पूरी दुनिया में अलग तरह का माहौल है। श्रीराम की भक्ति से अभिभूत होकर दान किया है। इस दौरान बुलबुल, मोहिनी, कोमल, गजाला व कशिश आदि मौजूद रहे। श्रीराम मंदिर के लिए चंदा एकत्र किया

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए कस्बे में धन संग्रह करने का कार्य शुरू किया गया। चेयरमैन ने समूह बनाकर प्रत्येक घर से श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए धन का संग्रह किया।

अयोध्या में प्रस्तावित श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए हर घर की सहभागिता के लिए जानसठ कस्बे में हर घर से चंदा एकत्र करना शुरू कर दिया है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना ने शुक्रवार को मिश्रान मोहल्ला सहित कई मोहल्लों में जाकर श्रीराम मंदिर के लिए धन संग्रह किया। उन्होंने बताया कि कस्बे से अधिक से अधिक धन का संग्रह किया जाएगा, लेकिन उससे भी महत्वपूर्ण यह है कि हर घर से श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए धन का संग्रह किया जाए। इस दौरान सभासद पति निशांत कांबोज, गौरव व सुरेंद्र बंसल आदि लोग उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त भी कस्बे में अन्य लोगों ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन का संग्रह किया।

chat bot
आपका साथी