जिला पंचायत सदस्य की गाड़ी में आग लगाई, हत्या की धमकी

शहर कोतवाली क्षेत्र के जामियानगर में वार्ड 17 के जिला पंचायत सदस्य के घर के बाहर खड़ी कार में शरारती तत्वों ने आग लगा दी। आरोपितों ने मकान का दरवाजा तोड़ने का प्रयास भी किया। शोर शराबा होने पर आरोपित धमकी देकर भाग गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 11:40 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 11:40 PM (IST)
जिला पंचायत सदस्य की गाड़ी में आग लगाई, हत्या की धमकी
जिला पंचायत सदस्य की गाड़ी में आग लगाई, हत्या की धमकी

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। शहर कोतवाली क्षेत्र के जामियानगर में वार्ड 17 के जिला पंचायत सदस्य के घर के बाहर खड़ी कार में शरारती तत्वों ने आग लगा दी। आरोपितों ने मकान का दरवाजा तोड़ने का प्रयास भी किया। शोर शराबा होने पर आरोपित धमकी देकर भाग गए।

मूलरूप से भौराकलां थानाक्षेत्र के गांव सावटू निवासी इरशाद चौधरी जिला पंचायत के वार्ड 17 से रालोद समर्थित सदस्य हैं। फिलहाल वह जामियानगर में रह रहे हैं। शुक्रवार रात वह स्वजन के साथ घर में सो रहे थे। रात दो बजे कई युवक उनके आवास पर पहुंचे और दरवाजा खोलने के लिए कहा। इरशाद चौधरी ने जब दरवाजा खोलने से इन्कार कर दिया तो युवकों ने दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपितों ने हत्या की धमकी दी। इसके बाद आरोपितों ने घर के बाहर खड़ी उनकी टाटा सफारी में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी। शोर शराबा होने पर मोहल्लेवासी जाग गए। आरोपित धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने गाड़ी की आग बुझाई। पुलिस ने इरशाद की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। - -

अगवा कर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर) : अगवा कर एक किशोरी से गांव के ही दो युवकों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित स्वजन ने थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही है।

किशोरी के स्वजन शनिवार शाम थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात गांव निवासी दो युवक उत्तराखंड निवासी एक युवक के साथ मिलकर बेटी को घर से अगवा कर ले गए थे। रात भर बेटी की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह बदहवास हालत में बेटी मिली और उसने पूरा घटनाक्रम बताया। स्वजन के मुताबिक आरोपितों ने उन्हें पहले लालच दिया था और फिर धमकाया भी था। बड़ी मुश्किल से वह थाने पहुंचे हैं। पुलिस ने किशोरी से घटना की जानकारी ली। जिन आरोपितों के नाम पीड़िता ने बताएं है, उनकी तलाश में पुलिस ने दबिश भी दी, लेकिन नहीं मिले। प्रभारी निरीक्षक एचएन सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष के तहरीर देते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।

chat bot
आपका साथी