ससुरालियों पर पुत्री को जलाकर मारने का आरोप लगाया

रामराज में एक महिला ने थाने में अपनी पुत्री के ससुराल वालों पर उसकी जलाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। रामराज में एक महिला ने थाने में अपनी पुत्री के ससुराल वालों पर उसकी जलाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस मामले में कार्रवाई में जुटी थी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Nov 2021 08:42 PM (IST) Updated:Mon, 08 Nov 2021 08:42 PM (IST)
ससुरालियों पर पुत्री को जलाकर मारने का आरोप लगाया
ससुरालियों पर पुत्री को जलाकर मारने का आरोप लगाया

मुजफ्फरनगर, टीम जागरण। रामराज में एक महिला ने थाने में अपनी पुत्री के ससुराल वालों पर उसकी जलाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस मामले में कार्रवाई में जुटी थी।

मुजफ्फरनगर के मोहल्ला शांतिनगर निवासी महिला चंद्रवती पत्नी सत्यव्रत पाल सिंह ने दी तहरीर में बताया कि उसने 13 वर्ष पूर्व अपनी पुत्री रेनू की शादी रामराज क्षेत्र के गांव बहादरपुर निवासी गुलाब पुत्र सोहन सिंह के साथ की थी। आरोप है कि पुत्री के ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नही होने पर चार नवंबर को रेनू की जलाकर हत्या कर दी तथा सबूत मिटाने के लिए मायके पक्ष को बिना बताए उसका अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ अक्षय शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। बाल विकास परियोजना कार्यालय से हजारों का पोषाहार चोरी

संवाद सूत्र, शाहपुर: शाहपुर ब्लाक परिसर में स्थित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में ही आंगनबाड़ी को वितरण किए जाने वाला वाले पोषाहार का गोदाम है। जहां से पूरे ब्लाक के आंगनबाड़ी केंद्रों को पोषाहार वितरित किया जाता है। सीडीपीओ कार्यालय में बने गोदाम में रखी चने की दाल के 50-50 किलो के सात बैग रात्रि के समय चोरों ने चोरी कर लिए। शाहपुर सीडीपीओ कार्यालय के गोदाम से चोरी हुई दाल की बाजार में कीमत लगभग 28000 रुपए बताई जा रही है। शाहपुर बाल विकास परियोजना अधिकारी राहुल कुमार ने डीपीओ मुजफ्फरनगर, एसडीएम बुढ़ाना, बीडीओ शाहपुर व ब्लाक प्रमुख को सूचना देने के बाद तहरीर दी है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।

chat bot
आपका साथी