दीपा, नीलिमा और पूनम को मिली जिम्मेदारी

इनरव्हील क्लब इरा सनराइज और मेरीगोल्ड क्लब के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में क्लब ने 10 बच्चों की स्कूल की फीस व यूनिफार्म देकर मदद की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 11:28 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 11:28 PM (IST)
दीपा, नीलिमा और पूनम को मिली जिम्मेदारी
दीपा, नीलिमा और पूनम को मिली जिम्मेदारी

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। इनरव्हील क्लब इरा, सनराइज और मेरीगोल्ड क्लब के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में क्लब ने 10 बच्चों की स्कूल की फीस व यूनिफार्म देकर मदद की गई। इसमें मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक चेयरमैन सोनल भाटिया रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ सोनल भाटिया, सदस्य आशा जैन व संतोष शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित व इनरव्हील प्रार्थना के साथ संयुक्त रूप से किया। इसमें तीनों क्लब का अधिष्ठापन किया गया। सनराइज क्लब से दीपा सोनी, इरा क्लब से नीलिमा शर्मा और मेरी गोल्ड क्लब से पूनम शर्मा को डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन बनाया गया। सोनल भाटिया ने कालर पहनाकर सभी को सम्मानित किया। कार्यक्रम में क्लब द्वारा 10 बच्चों की स्कूल की फीस, स्कूल ड्रेस देकर मदद की गई। सभी सदस्यों को मास्क वितरित किए गए। कार्यक्रम में चित्रा शर्मा, सारिका गर्ग, बबली अहलावत, प्रियंका चौधरी, गायत्री गुप्ता, प्रगति त्यागी, सायरा हसन, उषा गर्ग, सीमा गुप्ता, भावना सिंह, सुषमा गर्ग, अंजु गोयल, गीता भारद्वाज, बरखा सिगल, बबीता गुप्ता, अंजू बिदल, ललिता मित्तल, वर्षा मित्तल, संतोष कंसल आदि मौजूद रहीं। - - - - - - - - - इनरव्हील क्लब ने रोपित किए 51 पौधे मुजफ्फरनगर : इनरव्हील क्लब ने नई मंडी में वैदिक पुत्री स्कूल व मेहता क्लब के बाहर 51 पौधे रोपित किए। क्लब अध्यक्ष रिकु गोयल ने कहा कि क्लब ने शहर को क्लीन और ग्रीन बनाने का अभियान छेड़ा हुआ है। पूर्व मंडल चेयरमैन इनरव्हील संतोष शर्मा ने कहा कि पौधे रोपित करने के साथ-साथ इनके पालने का संकल्प भी लिया गया। सभासद विकास गुप्ता, अमित गुप्ता, विपुल भटनागर आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी