संसद व विधानसभा में मजबूती को बढ़ाएं भागीदारी

खतौली में जानसठ रोड पर बैंक्वेट हाल में रालोद का भाईचारा जिदाबाद सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें सर्वसमाज को एकता और अखंडता में पिरोने की हुंकार भरी गई। वक्ताओं ने कहा कि सत्ता के लिए वर्ष 2013 में आपसी भाईचारे सौहार्द को ठेस पहुंचाई गई। यह सांप्रदायिक ताकतें फिर से बरगलाने आ रही हैं इनसे बचे और समझदारी से काम लिया जाए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 11:45 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 11:45 PM (IST)
संसद व विधानसभा में मजबूती को बढ़ाएं भागीदारी
संसद व विधानसभा में मजबूती को बढ़ाएं भागीदारी

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। खतौली में जानसठ रोड पर बैंक्वेट हाल में रालोद का भाईचारा जिदाबाद सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें सर्वसमाज को एकता और अखंडता में पिरोने की हुंकार भरी गई। वक्ताओं ने कहा कि सत्ता के लिए वर्ष 2013 में आपसी भाईचारे, सौहार्द को ठेस पहुंचाई गई। यह सांप्रदायिक ताकतें फिर से बरगलाने आ रही हैं इनसे बचे और समझदारी से काम लिया जाए। किसान, मजदूर संसद और विधानसभा में अपनी मजबूत आवाज के लिए भागीदारी बढ़ाएं। ऐसा होने के बाद आपका उत्पीड़न करने की किसी सरकार की हिम्मत नहीं होगी।

कार्यक्रम का आगाज किसान-मजदूरों के हितैषी स्व. चौधरी अजित सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। अतिथियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह और स्व. चौधरी अजित सिंह द्वारा देश-प्रदेश के विकास, अखंडता के साथ किसानों, मजदूरों के उत्थान के लिए किए गए कार्यो को याद किया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मुंशीराम पाल ने कहा कि देश का संसद और प्रदेश का भाग्य विधानसभा में लिखा जाता है। यहीं बैठकर कानून बनते हैं। उन्होंने कहा कि जहां कानून बनता है वहां के लिए किसान, मजदूर और जनता अपनी आवाज मजबूत करें। आज देश-प्रदेश सरकार मनमाने कानून थोप रही है। संसद और विधानसभा में बड़ी भागीदारी बढ़ाएं। राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र शर्मा ने कहा कि सांप्रदायिक ताकतों को कुचलने का कार्य मुजफ्फरनगर की धरती से आरंभ हो चुका है। राष्ट्रीय सचिव सुखबीर सिंह गठिना व अहमद हमीद ने कहा कि भाजपा ने अन्नदाता को चौपट कर देश को बेचने का काम किया गया। संस्थाएं और संसाधनों को पूंजीपतियों के हवाले किया जा रहा है।

प्रदेश प्रवक्ता चौ. अभिषेक गुर्जर ने कहा कि पश्चिम में डर पैदा कर राजनीति का खेल रचा गया, जिससे लोग लोग जातियों में बंट गए। अब किसान, जनता सबकुछ समझ चुकी है। आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका परिणाम दिखाई देगा। इस प्रकार के सम्मेलन पूरे प्रदेश में होंगे। राष्ट्रीय सचिव अहमद हमीद ने कहा कि हाल ही चुनाव में भाजपा सरकार ने लोकतंत्र को कुचलने का काम किया है। अब जनता ने 2022 के चुनाव के लिए अपन मन बना लिया है। बागपत जिला पंचायत अध्यक्ष के पति जय किशोर, क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति जनजाति सुशील कुमार, क्षेत्रीय अध्यक्ष हस्तिनापुर क्षेत्र यशवीर सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम आयोजक चौ. अभिषेक गुर्जर व धर्मेंद्र तोमर ने संचालन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, पूर्व विधायक अजय तोमर, पूर्व विधायक मौलाना जमील अहमद, जगदीश आर्य, कृष्णपाल राठी, कमल गौतम, ओमसिंह, किसान नेता उधम सिंह, सरदार मेजर सिंह, सोमपाल सिंह, युधिष्ठिर बालियान, ज्ञानेंद्र, पराग चौधरी, कमल गौतम सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी