विद्यालय में टायलेट ब्लाक का लोकार्पण

रोटरी क्लब मिडटाउन ने ग्लोबल ग्रांट के अंतर्गत छोटूराम इंटर कालेज में टायलेट ब्लाक का लोकार्पण किया। मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष रो. राजीव सिघल ने क्लब के कार्यो की सराहना की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 11:47 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 11:47 PM (IST)
विद्यालय में टायलेट ब्लाक का लोकार्पण
विद्यालय में टायलेट ब्लाक का लोकार्पण

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मिडटाउन ने ग्लोबल ग्रांट के अंतर्गत छोटूराम इंटर कालेज में टायलेट ब्लाक का लोकार्पण किया। मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष रो. राजीव सिघल ने क्लब के कार्यो की सराहना की। क्लब अध्यक्ष राकेश राठी ने कहा कि रोटरी क्लब मिडटाउन समाज के क्षेत्र में ऐसे ही कार्य करता रहेगा। चीफ असिस्टेंट गवर्नर रो. सुनील अग्रवाल ने कहा कि क्लब आगे भी स्कूलों में ऐसे कार्य करता रहेगा। रो. आकाश बंसल, अनिल जैन (कनाडा), उमेश गोयल, कुशपुरी, वीरेंद्र कुमार व प्रधानाचार्य नरेश मलिक आदि का सहयोग रहा। क्लब सचिव रो. कौशल कृष्ण ने सभी रोटेरियन का आभार जताया।

डेढ़ माह से सूखे पड़े हैं क्षेत्र के राजवाहे

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। पुरकाजी में डेढ़ माह से रजवाहे सूखे होने के चलते किसान खेतों की सिचाई नहीं कर पा रहे हैं। पानी न मिलने से फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गई हैं। मामले को लेकर भाकियू ने नारा•ागी व्यक्त की है।

दशहरा पर्व पर सफ़ाई को लेकर दीपावली तक गंग नहर का पानी बंद कर दिया गया था। दीपावली पर नहर में तो पानी आ गया, लेकिन क़रीब डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी क्षेत्र के रजवाहे सूखे पड़े हैं, जिससे किसानों को फसलों में पानी देने को लेकर दिक्क़त का सामना करना पड़ रहा है। प्रधान मोनू चौधरी, चेयरमैन चौधरी रत्न सिंह, वीरेंद्र मुखिया, सुनील त्यागी, हरीश त्यागी, रिकू चौधरी आदि का कहना है कि गेहूं की फसल को कोर आनी थी। गन्ना, सरसों, जवीं और पशुओं के लिए बोया गया हरा चारा पानी नहीं होने से सूखने के कगार पर है। बताया कि संबंधित विभाग के कर्मचारी सुध लेने को तैयार नहीं है। एक्सइएन का कई बार फ़ोन मिलाने के बाद भी रिसीव नहीं किया गया। मामले को लेकर भाकियू की भृकुटी तन गई है। निवर्तमान ब्लाक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी का कहना है कि सिचाई विभाग बहुत गड़बड़ कर रहा है। रजवाहों की म•ादूरों से की जाने वाली खोदाई मशीनों से कराई गई है। पानी नहीं आने से खेती प्रभावित हो रही है। कहा कि जल्दी ही विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी