गंगा च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा का शुभारंभ

तीर्थनगरी शुकतीर्थ में गंगा घाट पर हवन-यज्ञ के बाद विधि-विधान से जल जंगल जमीन जानवर और जन को बचाने के उद्देश्य को लेकर गंगा च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा का शुभारंभ हुआ। नगरी के मुख्य मार्गो पर महिलाओं ने कलश के साथ भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 11:12 PM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 11:12 PM (IST)
गंगा च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा का शुभारंभ
गंगा च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर, जागरण टीम। तीर्थनगरी शुकतीर्थ में गंगा घाट पर हवन-यज्ञ के बाद विधि-विधान से जल, जंगल, जमीन, जानवर और जन को बचाने के उद्देश्य को लेकर गंगा च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा का शुभारंभ हुआ। नगरी के मुख्य मार्गो पर महिलाओं ने कलश के साथ भाग लिया। साधु-संतों व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पदाधिकारियों तथा भाजपा नेताओं, गुरुकुल छात्र व स्कूली छात्राओं ने पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। यात्रा के दौरान भोपा व ककरौली पुलिस भी सुरक्षा को लेकर तैनात रही।

समारोह की अध्यक्षता कर रहे दंडी स्वामी महादेव आश्रम महाराज ने कहा कि गंगा च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा समय की आवश्यकता है। प्रत्येक समूह एक वाटिका लगाने का लक्ष्य बनाकर उसका संकल्प ले तो पौधे को लगाने में मामूली सा खर्च आता है। गंगा के बिना मुक्ति व शुद्धि नहीं होती। जिस तरह हम गंगा में स्नान कर देह को पवित्र करते हैं, उसी प्रकार गंगा मैया को पवित्र रखने की जिम्मेदारी भी हमारी है। गंगा को दूषित कर पाप के भागीदार ने बने। पर्यावरण व संस्कृति की रक्षा कर भारत को विश्वगुरु बनाने में सहयोग दें। समारोह में आरएसएस के गोपाल आर्य ने प्रत्येक व्यक्ति द्वारा वर्ष में पांच पौधे लगाने, जल बचाने, वर्षा के जल को संरक्षित करने, पालीथिन का प्रयोग न करने और गंगा-यमुना को स्वच्छ रखने सहित पर्यावरण बचाने का संकल्प दिलाया। समारोह में महामंडलेश्वर स्वामी गोपाल दास महाराज, महंत स्वामी विष्णु आचार्य महाराज, राम अवतार, संजय गुप्ता, हेमंत, गोपाल, भाजपा के डा. वीरपाल निर्वाल व अमित राठी, विनोद शर्मा, अजय कृष्ण शास्त्री, शरद वत्स, धर्मेंद्र शर्मा, मांगेराम फौजी, नीरज रायल शास्त्री, गंगा सेवा समिति के महकार सिंह, आचार्य प्रेम शंकर मिश्रा, हरि गोपाल माहेश्वरी, अनुज गोयल, राजेंद्र, राम कुमार शर्मा, देवेंद्र आर्य आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी