श्रद्धाभाव से मनी अहिल्याबाई होल्कर जयंती, माल्यार्पण हुआ

देवी अहिल्याबाई होल्कर की 296वीं जयंती सोमवार को श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। अहिल्याबाई चौक सहित विभिन्न स्थानों पर उन्हें नमन करते हुए माल्यार्पण किया गया। शाम के समय अहिल्याबाई चौक पर दीपक जलाकर उन्हें नमन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Jun 2021 12:12 AM (IST) Updated:Tue, 01 Jun 2021 12:12 AM (IST)
श्रद्धाभाव से मनी अहिल्याबाई होल्कर जयंती, माल्यार्पण हुआ
श्रद्धाभाव से मनी अहिल्याबाई होल्कर जयंती, माल्यार्पण हुआ

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। देवी अहिल्याबाई होल्कर की 296वीं जयंती सोमवार को श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। अहिल्याबाई चौक सहित विभिन्न स्थानों पर उन्हें नमन करते हुए माल्यार्पण किया गया। शाम के समय अहिल्याबाई चौक पर दीपक जलाकर उन्हें नमन किया गया।

देवी अहिल्याबाई होल्कर समिति के तत्वावधान में सोमवार को सुबह आठ बजे शहर के अहिल्याबाई चौक पर देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कार्यक्रम किया गया। कोविड गाइडलाइन का पालन करते मुख्य अतिथि डा. देशबंधु तोमर एवं विनोद फौजी ने अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद समिति अध्यक्ष बबूल धनगर के साथ मुकेश कुमार, मास्टर महिपाल, दिनेश पाल, बृजपाल, संजय धनगर, हरेंद्र पाल, दर्शन सिंह, रिजवान अंसारी, नंदकिशोर आदि ने माल्यार्पण किया। इसके बाद राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, सभासद बिजेंद्र पाल ने माल्यार्पण किया। इस दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि देवी अहिल्याबाई वीरांगना थी, जिन्होंने सभी समाज के लिए काम कर सबसे अधिक मंदिर, घाट आदि बनवाकर लोगों को सुविधाएं दी। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पं. सुबोध शर्मा ने भी अहिल्याबाई चौक पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया। आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदीश पाल, सुमित पाल आदि ने भी इस अवसर पर उन्हें पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया। नगरपालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल के साथ अन्य लोगों ने भी उनकी प्रतिमा पर पुष्पअर्पित किए। शिवसेना जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा व युवा जिला प्रमुख रोबिन पाल के नेतृत्व शिवसेना पदाधिकारियों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

इस अवसर पर समाज के लोगों ने शाम को अहिल्याबाई चौक पर दीपक जलाकर लोगों को जागरूक करने का काम किया। वहीं घर-घर भी दीपक जलाए गए।

उदारता और प्रजा वत्सलता के लिए प्रसिद्ध थीं अहिल्याबाई

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। खतौली की जगत कालोनी में सोमवार को शारीरिक दूरी के नियम से अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई गई। उन्हें नमन कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। इस दौरान अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर सर्वोदय क्रांति पार्टी के प्रदेश महासचिव बबलूराम पाल ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का नाम भारतीय इतिहास की सर्वश्रेष्ठ योद्धा रानियों में शुमार है। वह कुशल शासक के साथ धार्मिक प्रवृति की थी। उन्होंने देशभर में कई हिदू मंदिरों और धर्मशालाओं का निर्माण कराया। उन्हें एक बुद्धमानी व तीक्ष्ण सोच वाले शासक के तौर पर याद किया जाता है। उन्होंने अपने जीवनकाल में आत्म-प्रतिष्ठा के झूठे मोह का त्याग करके सदा न्याय करने का प्रयत्न किया। देश व प्रदेश सरकार धनकर पाल, बघेल समाज खत्म कर रही है। मध्य प्रदेश में अहिल्याबाई होल्कर मार्ग का नाम बदलकर भाजपा नेता के दादा के नाम पर कर दिया है। महापुरुषों के नाम पर सड़कों का नाम रखा जाए। बेरोजगारी, मंहगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकार किसानों और गरीबों की आवाज दबाना चाहती है। सरकार आगामी विधान सभा चुनाव में इसका खामियाजा भुगतेगी। कार्यक्रम में हरपाल, मयंक, अनमोल, अन्नया, अंशी आदि मौजूद रहे।

रानी अहिल्याबाई होलकर जयंती मनाई

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना में धनगर समाज के तत्वावधान में रानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाई गई। धनगर समाज के लोगों ने प्राचीन शिव मंदिर में हवन पूजन कर रानी अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। ब्रजेश पाल ने कहा कि स्वतंत्र भारत में अहिल्याबाई होलकर का नाम सम्मान के साथ लिया जाता है। वह मरते दम तक न्याय के लिए लड़ती रही। उन्होने पिछड़ों के लिए भी संघर्ष किया। उन्होंने समाज के लोगों से लड़कों के साथ ही अपनी लड़कियों को भी उच्च शिक्षित बनाने का आह्वान किया। हवन पूजन के बाद सभी ने प्रसाद ग्रहण कर रानी अहिल्याबाई के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान राकेश धनगर, सुरेश, धीरज, नीरज, प्रमोद, मनीष, राजकुमार, अंशुल, सचिन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी