किसानों का शोषण हुआ तो संगठन करेगा आंदोलन

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि जहां भी किसानों के शोषण की बात आएगी वहां संगठन आंदोलन से पीछे नहीं हटेगा। कार्यक्रम में क़स्बा निवासी जावेद आलम को संगठन का युवा नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 10:53 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 10:53 PM (IST)
किसानों का शोषण हुआ तो संगठन करेगा आंदोलन
किसानों का शोषण हुआ तो संगठन करेगा आंदोलन

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि जहां भी किसानों के शोषण की बात आएगी वहां संगठन आंदोलन से पीछे नहीं हटेगा। कार्यक्रम में क़स्बा निवासी जावेद आलम को संगठन का युवा नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

जावेद आलम के लक्सर रोड, पुरकाजी स्थित आवास पर मंगलवार शाम राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर का कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहना कर स्वागत किया। तोमर ने कहा कि जिला हमारा है, यहां की जनता हमारी है। जिले में किसी का भी शोषण नहीं होने दिया जाएगा। जहां कहीं भी किसानों का शोषण होगा, संगठन वहां आंदोलन से पीछे नहीं हटेगा। तोमर ने कार्यकर्ताओं से 31 अक्टूबर को बरला स्थित सीओ सदर कार्यालय पहुंचने को कहा। बताया कि सीओ जनता की समस्याओं को नजरंदाज करते हैं। तहसील, थाना व बिजलीघर आदि संबंधित समस्या का निस्तारण कराया जाएगा। कस्बा निवासी जावेद आलम को भाकियू तोमर युवा के नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान युवा के जिलाध्यक्ष अंकित गुर्जर, अजय त्यागी, जावेद फरीदी, परवेज एडवोकेट, सलमान मलिक, फरमान अली, विशाल चौधरी, डा. नसीम चौधरी, राजन कश्यप व मोहम्मद तुफैल आदि मौजूद रहे।

भाजपा सरकार ने कृषि कानून थोपे : ठाकरान

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। मोरना के इलाहाबास गांव में आयोजित रालोद की क्षेत्रीय गांवों के कार्यकर्ताओं की बैठक में जिला महासचिव महासचिव डा. अमित ठाकरान ने कहा की भाजपा सरकार ने तीनों कृषि कानून किसानों पर थोपे हैं। भाजपा सरकार के मंत्री के बेटे ने प्रदर्शन कर रहे किसानों को गाड़ी से कुचल कर मार डाला। लोकतंत्र में प्रदर्शन करना सभी का अधिकार है। ब्लाक अध्यक्ष संदीप गुर्जर ने कहा की भाजपा सरकार की नीतियों के कारण आज आम आदमी महंगाई से त्रस्त है। पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतें आसमान छू रही हैं। वह गांव-गांव में रालोद की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। इससे पहले नवनियुक्त जिला महासचिव व ब्लाक अध्यक्ष का पूर्व प्रधान महकपाल, बाबू गुर्जर, कर्मसिंह, निशु चौधरी, राहुल पवार, फूल सिंह, नितिन, गौरव राठी, अंकित, नानू मलिक, पप्पू, बिट्टू चौधरी, उदय सिंह, चांदी कसाना, अमित गुर्जर, जगपाल, आदित्य आदि गणमान्य लोगों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी