संपूर्ण समाधान दिवस में चला हाई वोल्टेज ड्रामा

सम्पूर्ण समाधान दिवस में दो महिलाओं के बीच नोकझोंक और जमकर कहासुनी हुई। बात इतनी बढ़ी कि महिला पुलिस बुलानी पड़ी। घंटों चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद एक महिला तहसील परिसर में ही धरने पर बैठ गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 11:30 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 11:30 PM (IST)
संपूर्ण समाधान दिवस में चला हाई वोल्टेज ड्रामा
संपूर्ण समाधान दिवस में चला हाई वोल्टेज ड्रामा

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। सम्पूर्ण समाधान दिवस में दो महिलाओं के बीच नोकझोंक और जमकर कहासुनी हुई। बात इतनी बढ़ी कि महिला पुलिस बुलानी पड़ी। घंटों चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद एक महिला तहसील परिसर में ही धरने पर बैठ गई।

तहसील परिसर में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान मंगलवार को एडीएम वित्त और राजस्व आलोक कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। 22 शिकायतों में से किसी का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग की रहीं। एडीएम ने सभी विभागों को शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता लाने के निर्देश दिए।

इसी दौरान रीता चौधरी नामक महिला शिकायत लेकर पहुंची। उसके साथ चल रहे जमीनी विवाद के मामले में परिवार की दूसरी महिला भी मौके पर पहुंच गई। दोनों महिलाओं की अधिकारियों के समक्ष जमकर बहस और नोकझोंक हुई। एसडीएम कुमार भूपेंद्र ने महिला पुलिस बुलवाकर दोनों को अलग कराया। अपनी सुनवाई न होने का आरोप लगाते हुए रीता चौधरी तहसील परिसर में ही धरने पर बैठ गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस व अधिकारी महिला को समझाने में लगे थे।

chat bot
आपका साथी