सख्त निगरानी के बीच दी गई सेहत की खुराक

खतौली में पूर्व में दो बार ड्राइ रन करने वाले स्वास्थ्य विभाग ने हकीकत की डोज कड़ी सुरक्षा के बीच दी है। टीकाकरण बूथ पर संबंधित व्यक्ति को ही प्रवेश दिया गया। टीका लगवाने आए व्यक्ति की पहले संपूर्ण पहचान जांची गई। उसके बाद वैक्सीन की डोज लगाई गई। पहले चरण में टीका स्वास्थ्य विभाग से जुड़े लोगों को लगा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 11:11 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 11:11 PM (IST)
सख्त निगरानी के बीच दी गई सेहत की खुराक
सख्त निगरानी के बीच दी गई सेहत की खुराक

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। खतौली में पूर्व में दो बार ड्राइ रन करने वाले स्वास्थ्य विभाग ने हकीकत की डोज कड़ी सुरक्षा के बीच दी है। टीकाकरण बूथ पर संबंधित व्यक्ति को ही प्रवेश दिया गया। टीका लगवाने आए व्यक्ति की पहले संपूर्ण पहचान जांची गई। उसके बाद वैक्सीन की डोज लगाई गई। पहले चरण में टीका स्वास्थ्य विभाग से जुड़े लोगों को लगा है। टीकाकरण की सूची में सबसे अधिक महिलाएं शामिल रहीं। स्वास्थ्य केंद्र पर सीएमओ प्रवीण कुमार चोपड़ा, एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी और सीओ आशीष प्रताप सिंह ने व्यवस्था को परखा और अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दिए। बूथ पर बाह्य लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह से पाबंदी रही। टीका लगवाने 70 लोग पहुंचे, 30 अनुपस्थित

सीएचसी पर बनाए गए टीकाकरण बूथ पर सूची के मिलान की जिम्मेदारी सिपाही राहुल कुमार को दी गई। यहां टीका लगवाने के लिए करीब 100 लोगों का पंजीकरण था। यह सभी चिकित्सक, आशा कार्यकत्री और एएनएम थीं। सुबह सवा 11 बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। इस दौरान करीब 70 लोग टीका लगवाने के लिए बूथ पर आए, जबकि 30 लोग अनुपस्थित रहे। टीकाकरण के लिए 11:15 बजे तक 30 लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। इनमें भी सबसे अधिक महिलाएं शामिल रहीं। 40 साल की उम्र के 66 व्यक्ति

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन का टीका लगवाने के लिए 100 लोगों की सूची में 66 व्यक्ति ऐसे रहे, जिनकी उम्र 40 से 45 वर्ष के बीच थी। वहीं 34 व्यक्ति 50 से 60 वर्ष आयु के हैं। केंद्र पर पुलिस बल तैनात रखा गया। एंबुलेंस से लेकर वैक्सीन कमरे तक सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई।

chat bot
आपका साथी