हरियाणा के अतर सिंह बने दुहन खाप के प्रधान

गंग नहर किनारे बेहड़ा थ्रू गांव में दुहन खाप की पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें हरियाणा तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए दुहन खाप के थांबेदारो ने भाग लिया। पंचायत में सर्वसम्मति से दुहन खाप के प्रधान के रूप में चौधरी अतर सिंह नरेला जिला जींद- हरियाणा को चुना गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 11:37 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 11:37 PM (IST)
हरियाणा के अतर सिंह बने दुहन खाप के प्रधान
हरियाणा के अतर सिंह बने दुहन खाप के प्रधान

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। गंग नहर किनारे बेहड़ा थ्रू गांव में दुहन खाप की पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए दुहन खाप के थांबेदारो ने भाग लिया। पंचायत में सर्वसम्मति से दुहन खाप के प्रधान के रूप में चौधरी अतर सिंह नरेला, जिला जींद- हरियाणा को चुना गया।

पंचायत में खाप के प्रधान महासचिव डा. भूपेंद्र सिंह ने कहा कि राजनीतिक तथा सामाजिक क्षेत्र में खाप का नाम रोशन करने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। पंचायत में सामाजिक समानता, भाईचारा को बढ़ावा तथा नई पीढ़ी में संस्कारों को बढ़ाने के लिए खाप के बुजुर्गो को जिम्मेदारी दी गई। दुहन खाप के नए प्रधान अतर सिंह को बेहड़ा थ्रू के वरिष्ठ नागरिक चौधरी तपस्वी सिंह, ब्रह्म सिंह, धर्मवीर सिंह, रवींद्र सिंह, प्रह्लाद सिंह व उदयवीर सिंह ने पगड़ी पहनाई। पंचायत का संचालन प्रमोद चौधरी ने किया। पंचायत में कप्तान दुहन आर्य, मोहन कुमार नांगल, कुशलवीर सिंह, राजदेव दुहन व वरुण प्रधान आदि ने विचार रखे।

समाज को संगठित व शिक्षित करने का आह्वान

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। छपार के बरला गांव में त्यागी संघर्ष समिति के तत्वावधान में रविवार को ब्रजभूषण त्यागी के आवास पर आयोजित बैठक में छपार, बरला, महरायपुर, खाईखेड़ी, खुड्डा, मलीरा, रोहाना व बहेड़ी के सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाग किया। विचित्र त्यागी ने कहा कि नेतृत्वहीनता के कारण समाज पिछड़ रहा है। सुशील उर्फ नीटू त्यागी ने समाज में फैली त्रुटियों, दहेज प्रथा व ब्रहमभोज को समाप्त करने पर जोर दिया। नीरज त्यागी ने कहा कि त्यागी सभा के अध्यक्ष का मामला न्यायालय तक जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। अध्यक्षता नरेश प्रधान बहेड़ी व संचालन सुभाष त्यागी फलौदा ने किया। इस दौरान दिनेश मास्टर, विकास त्यागी, नवीन खाईखेड़ी, राहुल त्यागी, कपिलकांत त्यागी, काका प्रधान, मनोज रोहाना, उपदेश, डा. अरविद कुमार, राकेश, मुकेश त्यागी, सिद्धार्थ, जोनिश, राहुल, अंशुल, रामकुमार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी