बच्चों के विवाद में हुई मारपीट में आधा दर्जन घायल

भोपा के गांव रूड़कली में बच्चों में खेलने के दौरान हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों में धारदार हथियार चलने से खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें युवती समेत आधा दर्जन व्यक्ति घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पर लाया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 07:47 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 07:47 PM (IST)
बच्चों के विवाद में हुई मारपीट में आधा दर्जन घायल
बच्चों के विवाद में हुई मारपीट में आधा दर्जन घायल

मुजफ्फरनगर, टीम जागरण। भोपा के गांव रूड़कली में बच्चों में खेलने के दौरान हुई कहासुनी के बाद दो पक्षों में धारदार हथियार चलने से खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें युवती समेत आधा दर्जन व्यक्ति घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पर लाया गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

भोपा थाना क्षेत्र के गांव रूडकली तालाब अली निवासी इनाम ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि उसका 11 वर्षीय भाई रविश गांव में स्थित मदरसे में खेल रहा था कि दूसरे पक्ष के इरशाद का भतीजा अरमान खेल रहा था दोनों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद इरशाद पक्ष के व्यक्ति उसके घर पर चढ आए व गाली गलौज करते हुए घर में घुस गये। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी बेटी साहिबा पर बलकटी से वार कर उसे घायल कर दिया तथा इनाम पर भी जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष इरशाद ने भी थाने पर तहरीर देकर इनाम पक्ष पर आरोप लगाये हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पर भेजकर जांच शुरू कर दी है। चार संदिग्ध पकड़े

पुरकाजी : गंग नहर पर गत सप्ताह हुई लूट मामले में पुलिस राजफाश के नजदीक है। पुलिस ने मामले में हरिनगर व मीरापुर निवासी चार युवकों को हिरासत में लिया है। संदिग्ध के बताने पर पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी है। पुलिस ने कई युवकों के मोबाइल की सीडीआर भी निकलवाई है। सूत्रों की मानें तो मामले में पुलिस राजफाश के नजदीक है।

chat bot
आपका साथी